Aadhaar Card Ko Pan Card se Link Kaise Kare: आयकर विभाग द्वारा सभी देशवासियों को अपने पैन से आधार कार्ड लिंक करने के लिए सुचना जारी की गयी थी। जिसकी अंतिम तिथि 31 मार्च 2023 रखी गयी थी। जोकि 28 मार्च को इसकी अंतिम तारिख में परिवर्तन करते हुए 3 महीने आगे कर दी गयी है।
हमसे जुड़ने के लिए हमारे सोशल हैंडल को फॉलो करें | |
टेलीग्राम | Join Us |
इंस्टाग्राम | Follow Us |
Pan Card Ko Aadhaar Card se Link Kaise Kare इसे जानने से पहले आपको पहले अपने आधार और पैन लिंक है कि नहीं यह पता कर लेना चाहिए। अन्यथा आपका 1000 रूपया बर्बाद हो सकता है। क्योंकि आधार से पैन कार्ड लिंक करने के लिए आपको 1000 रुपये का जुर्माना शुल्क देना होगा।
Aadhaar Link Status कैसे चेक करें
1. आधार से पैन कार्ड लिंक स्टेटस देखने के लिए आपको सबसे पहले इनकम टैक्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। जहाँ आपको Quick Link का बॉक्स देखने को मिलेगा।
2. अब आपको Quick Link के अंदर Link Aadhaar Status देखने को मिलेगा जिसे क्लिक करके आगे बढ़ना है।
3. अब आपके सामने जो इंटरफ़ेस खुलकर आएगा उसमे आपको अपनी पैन कार्ड तथा आधार कार्ड की डिटेल्स भरकर View Link Aadhaar Status पर क्लिक कर देना है।
4. यदि आपका पैन कार्ड आधार से लिंक है तो आपको Your Pan already linked to given Aadhaar का नोटिस मिल जायेगा। और यदि लिंक नहीं है तो भी वहीँ आपको पता चल जायेगा।
Aadhaar Card Ko Pan Card se Link Kaise Kare
अगर आपका आधार आपके पैन कार्ड के साथ लिंक नहीं है तो मेरे द्वारा बताये गए कुछ चरणों को फॉलो करके आप अपने मोबाइल पर ही अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कर ले जायेंगे।
1. सर्वप्रथम आपको इनकम टैक्स की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है वहां आपको Quick Link नमक एक बॉक्स देखने को मिलेगा।
2. अब Quick Link वाले बॉक्स में Link Aadhaar वाला विकल्प पर क्लिक करना है।
3. अब आपको दो बॉक्स देखने को मिलेंगे। एक में पैन कार्ड नंबर तथा दूसरे में आधार नंबर डालकर नीचे Validate वाली बटन को क्लिक करना है।
4. आपके सामने Payment करने के लिए कुछ पॉइंट्स दिखेंगे उन्हें पढ़ते हुए नीचे Continue to Pay Through E-Tax Pay वाली बटन पर क्लिक करना होगा।
5. अब आपके सामने E-Tax Page खुलकर आएगा जिसमे आपको दो बार पैन कार्ड नंबर डालकर मोबाइल नंबर दाल देना है, इसके बाद Continue की बटन पर क्लिक कर देना है।
6. अब आपको 6 अंकों का OTP प्राप्त होगा जिसे भरकर आगे बढ़ना है। अब आपको OTP Verified का पेज दिखेगा जिसमे आपकी डिटेल्स होगी। अब आपको पुनः Continue पर क्लिक करना है।
7. आपके सामने अब 3 छोटे छोटे बॉक्स दिखेंगे जिसमे आपको Income Tax वाले बॉक्स में Proceed पर क्लिक करना है।
8. अब आपको New Payment के लिए Assessement Year तथा Types of Payment सेलेक्ट करके Continue करके आगे बढ़ना है।
9. अब आप देखेंगे कि 1000 कि जुर्माना राशि अपने आप भरी हुई मिलेगी और उसके निचे Continue के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
10. अब आपको नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, RTGS/NEFT तथा अन्य बैंकों के लिए Payment Gateway का ऑप्शन देखने को मिल जायेगा।
11. अब आपको अपना बैंक सेलेक्ट करना है जिससे आप पेमेंट करना चाहते हैं उसके बाद नीचे Pay Now पर क्लिक करना है।
12. अब आपको Submit to Back का ऑप्शन दिखेगा उसके ऊपर चेक बॉक्स को टिक करते हुए सबमिट पर क्लिक करना है। इसके बाद पेमेंट करना है।
13. पेमेंट सफल होते ही आपको Payment Receipt Download करने के का विकल्प मिल जायेगा जहाँ से आप किये गए पेमेंट की डिटेल्स अपने पास रख।
14. अब आपको 3-5 दिन का इन्तजार करना है इसके बाद पुनः Income Tax की वेबसाइट पर आकर Quick Link में Link Aadhaar पर क्लिक करके अपनी पैन और आधार की डिटेल्स भरकर Validate पर क्लिक करना है।
15. अब आपको अपने द्वारा दी गयी डिटेल्स देखने को मिलेगी जिसे चेक करने के बाद आपको I Agree To Validate My Aadhaar Details वाले बॉक्स को टिक कर देना है। इतना करते ही आपका पैन कार्ड आधार से लिंक हो जायेगा।
Pan Aadhaar Link NSDL SMS Number के द्वारा कैसे चेक करें
Aadhaar Card Ko Pan Card se Link Kaise Kare. अगर आप अपने मोबाइल पर अपने आधार से पैन कार्ड लिंक है या नहीं चेक करना चाहते हैं तो आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से UIDPAN(Space)आधार नंबर(Space)पैन नंबर टाइप करके 567678 या 56161 पर भेज देना है।
इसे भी पढ़ें-
Pan Card Aadhaar Card Link Kaise Kare (FAQ)
प्रश्न: पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने का शुल्क कितना है?
उत्तर: इसके लिए आपको 1000 रुपये की जुर्माना राशि चुकानी होती है।
प्रश्न: पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने की अंतिम तिथि कब है?
उत्तर: पैन कार्ड से आधार लिंक करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2023 थी जोकि बढ़ाकर 30 जून 2023 कर दी गयी है।
प्रश्न: आधार से पैन लिंक करने के लिए इनकम टैक्स की आधिकारिक वेबसाइट कौन सी है?
उत्तर: आधार से पैन लिंक करने के लिए https://www.incometax.gov.in/iec/foportal/ पर क्लिक करके आधिकारिक वेबसाइट पर पहुँच सकते हैं।
प्रश्न: आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक करना जरूरी क्यों है?
उत्तर: आयकर विभाग द्वारा सभी का पैन आधार से लिंक करना अनिवार्य कर दिया गया है ताकि इसके माध्यम से होने वाले भ्रष्टाचार को कम किया जा सके।
हमसे जुड़ने के लिए हमारे सोशल हैंडल को फॉलो करें | |
टेलीग्राम | Join Us |
इंस्टाग्राम | Follow Us |
आपने बहुत ही अच्छे से बताया है धन्यवाद।
❤️