AIATSL Recruitment 2023: एयर इंडिया ने दसवीं तथा बारहवीं पास वालों के लिए बम्पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से रखी गयी है। जिसकी पूरी जानकारी आपको आगे इसी पोस्ट में दी जाएगी। नौकरी की तलाश आज के समय में लगभग हर तीसरे युवा को है। ऐसे एयर इंडिया का यह भर्ती का फैसला तमाम लोगों को रोजगार दे। सकेगा। आगे हम इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया तथा योग्यता के बारे में जानेंगे।
AIATSL Recruitment 2023 का पद विवरण तथा उम्र सीमा
आईटीआई वालों के लिए आयी इस भर्ती के लिए कुल 480 खाली पद निकाले गए हैं। जिसपर जूनियर ऑफिसर से लेकर ड्यूटी ऑफिसर आदि के तमाम पद भरे जायेंगे। इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की उम्र पदानुसार 28 वर्ष से 55 वर्ष होनी चाहिए। उम्र में छूट नियमों के आधार पर दी जाएगी। इसके लिए आपको इसकी आधिकारिक सूचना पढ़नी चाहिए।
AIATSL Recruitment 2023 के लिए शैक्षिक योग्यता तथा आवेदन शुल्क
यह भर्ती हर उस उम्मीदवार के लिए है जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ यूनिवर्सिटी से दसवीं/ बारहवीं/ आईटीआई/ एमबीए आदि आवश्यकतानुसार योग्यता मान्य होगी। इच्छुक उम्मीदवारों के पास यह सभी योग्यताएँ होनी चाहिए। इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क की बात करें तो इसके लिए 500 रुपये का आवेदन शुल्क रखा गया है।
एयर इंडिया भर्ती 2023 के लिए आवेदन तथा चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के चयन प्रक्रिया की बात करें तो आपको वॉक इन इंटरव्यू से होकर गुजरना पड़ेगा। यदि आप इस भर्ती के लिए इच्छुक हैं तो आपको 25 मई 2023 से 30 मई 2023 तक पदानुसार अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ इंटरव्यू में शामिल होना पड़ेगा। इसके लिए आपको दोपहर 12 बजे तक निर्धारित स्थान पर पहुंच जाना है। जिसकी जानकारी इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://www.aiasl.in/ पर जाकर प्राप्त हो जाएगी।
एयर इंडिया भर्ती में वेतन कितना होगा
AIATSL Recruitment 2023. कोई भी नौकरी हो सबसे पहले उसमें सैलरी कितनी मिलेगी इसकी जानकारी होना जरूरी है। तो इस एयर इंडिया में 480 पदों पर आयी भर्ती के लिए कितना वेतन मिल सकता है इसकी बात कर लेते हैं। तो दोस्तों इस भर्ती में वेतन पदानुसार निर्धारित किया जायेगा लेकिन 23640 रुपये से लेकर 75000 तक का वेतन मिल सकता है।
हमसे जुड़ने के लिए हमारे सोशल हैंडल को फॉलो करें | |
टेलीग्राम | Join Us |
इंस्टाग्राम | Follow Us |
ऑफिसियल वेबसाइट | Click Here |