CTET Answer Key 2023: केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा की उत्तर कुँजी हुई जारी, बीटीसी अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी

CTET Answer Key 2023 Latest News: केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 को अपने पूर्व निर्धारित समयानुसार 20 अगस्त को आयोजित किया गया। जिसमे देश के लाखों युवाओं ने भाग लिया जो भविष्य में शिक्षक का पद ग्रहण करके देश के भविष्य को उज्जवल बनाने का सपना देख रहे हैं।

20 अगस्त को संपन्न हुई केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के बाद कई अभ्यर्थियों ने संदेश के माध्यम से पूछा कि सीटेट 2023 उत्तर कुँजी कब तक आएगी। तो उनका इंतजार अंततः समाप्त हो चुका है। क्योंकि प्रोविजनल आंसर की बोर्ड ने जारी कर दी है।

CTET Answer Key 2023 Latest News

हल ही में संपन्न हुई शिक्षा पात्रता परीक्षा जोकि केंद्र की शिक्षक पात्रता परीक्षा थी। इसका आयोजन सीबीएसई द्वारा किया जाता है। प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक स्तर के लिए हुई इस परीक्षा के बाद अब बात आती है कि बोर्ड इसकी CTET Answer Key 2023 कब तक जारी करेगा। तो यहाँ हम आपको बता दें कि प्रोविजनल आंसर की आ चुकी है। जिसके लिए आपत्ति मांगी गई है।

CTET Key Challenge 2023

(Updated on 16/09/2023) CBSE द्वारा आधिकारिक तौर पर प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई है। जिसके बाद बोर्ड अभ्यर्थियों से उनके अनुसार गलत प्रश्नों पर आपत्ति मांगी है।

आपको बताते दें की CTET Challenge Fees 1000 रूपये प्रति प्रश्न है। यदि आप इसके लिए आपत्ति डालना चाहते हैं तो ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं। इसके लिए आपको डायरेक्ट लिंक प्रदान किया जा चुका है।

CTET Key Challenge 2023: Click Here

29 लाख अभ्यर्थियों ने सीटेट 2023 के लिए किया आवेदन

केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। आपको बता दें कि 29 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन किया था। जिसमे कुल उपस्थिति लगभग 80% रही। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि शिक्षक बनने की दौड़ कितनी तेज होती जा रही है।

ऐसे में नए शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा आगामी भर्ती के लिए नियमों में होने वाले बदलाव को देखते हुए सभी अभ्यर्थी जल्द से जल्द शिक्षक भर्ती की मांग करने में लगे हैं। लेकिन यूपी सुपर टेट शिक्षक भर्ती के लिए सूचना जारी होने की कोई भी खबर नहीं मिल रही है।

अपडेट- क्या शिक्षक भर्ती में जुड़ेंगे सीटेट परीक्षा 2023 के अंक, देखिये क्या है पूरी अपडेट।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

x