CTET Cut Off 2023: सीटेट पास करने के लिए कट ऑफ़ की लम्बी लिस्ट जारी, इस बार पास करना नहीं होगा आसान

CTET Cut Off 2023: सीटेट पास करने के लिए इतनी ज्यादा होगी कट ऑफ़, इस बार पास करना नहीं होगा आसान। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 का पहला चरण की परीक्षा 20 अगस्त को सम्पन्न कराई गयी। आपको पता होगा कि सीबीएसई द्वारा आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा का आयोजना साल में 2 बार किया जाता है। जिसमे एक हो चुका है और दूसरी परीक्षा दिसम्बर में होती है।

सीटेट परीक्षा संपन्न हुए काफी दिन बीत चुके हैं किन्तु आंसर की जारी होने की कोई भी आधिकारिक सूचना नहीं जारी हुई है जिससे यह भरोसा हो सके कि विद्यार्थियों को कितना इंतजार अभी और करना है। इस टॉपिक पर हमने आपको पोस्ट प्रदान दी है जिसे होमपेज पर जाकर देख सकते हैं। आज हम बात करेंगे CTET Cut Off Marks 2023 के बारे में, जोकि आगे बताया गया है।

CTET Cut Off Marks की जानकारी

देश तथा प्रदेश में लाखों लोग भावी शिक्षक बनने का सपना संजोये हुए हैं। आपको पता भी होगा प्राथमिक शिक्षक भर्ती में शामिल होने के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा पास होना अनिवार्य है। अतः यह परीक्षा हर उस विद्यार्थी के लिए आवश्यक है जो शिक्षक बनना चाहते हैं।

यदि आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और आप प्राथमिक शिक्षक भर्ती में शामिल होना चाहते हैं तो आपके पास UPTET अथवा CTET का क्वालिफिकेशन होना चाहिए। किन्तु इसके लिए कुछ कट ऑफ निर्धारित की जाती है जिसे आपको पार करना होता है। इसके बाद आप क्वालीफाई कर सकते हैं।

Category wise CTET Cut Off Marks 2023

यदि आप पहली बार शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल हुए हैं तो आपको बताते चलें की यूपीटेट तथा सीटेट दोनों की कट ऑफ सभी के लिए एक ही होती है। किन्तु जब आप किसी अन्य राज्य में शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होते हैं सभी लोगों को सामान्य केटेगरी में शामिल किया जाता है।

अब यदि श्रेणीवार सीटेट कट ऑफ की बात करें तो सामान्य केटेगरी वालों के लिए 60 प्रतिशत तथा आरक्षित श्रेणी के लिए 55 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होता है तभी वे क्वालीफाई होते हैं। आपको बता दें कि UPTET तथा CTET दोनों 150 अंकों का एग्जाम होता है। जिसमे अनारक्षित को कम से कम 90 अंक तथा आरक्षित को कम से कम 82.5 अंक लाना अनिवार्य होता है।

इस बार कितनी ज्यादा होगी सीटेट की कट ऑफ

विगत वर्षों से चली आ रही इस केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा की कट ऑफ एक समान रही है। लेकिन कई जगहों पर सुनने को मिल रहा है कि इस बार कट ऑफ में बड़ा उलट-फेर होने वाला है। लेकिन इसकी कोई आधिकारिक अपडेट नहीं है इसलिए इसे सही न मानते हुए अपने लक्ष्य को देखें। इस बार भी वही कट ऑफ रहने की उम्मीद है।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

x