PM Awas Yojana State Wise List: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाखों लाभार्थी अपना खुद का मकान बनाने में कामयाब हो चुके हैं। जैसा कि आपको पता होगा कि केन्द्र सरकार की इस योजना के माध्यम से देश गरीबी रेखा से निचे रहने वाले परिवारों को मोदी सरकार द्वारा पीएम आवास योजना के तहत मकान बनाने के लिए 130000 तक की सहायता राशि प्रदान की जाती है।
इस योजना के लिए BPL Card होना जरूरी है। अभी तक जिन्होंने इसके लिए आवेदन कर दिया है और सूची में अपना नाम खोजने के लिए आगे पूरा प्रोसेस बताया गया हैं। जहाँ से अपने नाम को आधार कार्ड नंबर के मदद से चेक कर सकते हैं। परन्तु अभी भी बहुत लोग हैं जिन्होंने इस योजना के लिए आवेदन नहीं किया है।
PM Awas Yojana State Wise List के बारे में सम्पूर्ण जानकारी
पीएम आवास योजना केंद्र सरकार द्वारा झुग्गियों में निवास करने वाले देशवासियों के लिए बनायीं गयी है। इसके तहत देश का हर लाभ ले सकता है जिसका खुद का पक्का मकान नहीं है। यदि आपके पास पक्का मकान है तो आप इसके लिए आवेदन के हक़दार नहीं होंगे। PM Awas Yojana का लाभ उठाने के लिए आपको पात्रता की जानकारी आवश्यक है। इसी पोस्ट में आगे आपको PM Awas Yojana 2023 की पात्रता के बारे में जानकारी प्रदान की गयी है।
Read More: मुख्यमंत्री रोजगार योजना के तहत मिल रही 10 लाख की सब्सिडी, जल्दी उठाये लाभ।
पीएम आवास योजना 2023 की पात्रता
- उम्मीदवारों को स्थाई रूप से भारत का निवासी होना चाहिए।
- उम्मीदवार के पास पक्का मकान न होकर झुग्गी झोपड़ी होनी चाहिए।
- उम्मीदवार के परिवार में पहले ही इस योजना का लाभ नहीं लिया होना चाहिए।
- उम्मीदवार की उम्र 70 वर्ष से कम होनी चाहिए।
- उम्मीदवार के अथवा उसके परिवार के किसी सदस्य के नाम पर कोई मकान अथवा प्लॉट अलॉट नहीं होआ चाहिए।
PM Awas Yojana 2023 के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाणपत्र
- आय प्रमाणपत्र
- आयु प्रमाणपत्र
- बीपीएल राशन कार्ड
- बैंक खाता
- आधार में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर
Read More: रेलवे टिकट परीक्षक के पदों पर जारी हो गया नोटिफिकेशन, यहाँ देखें पूरी जानकारी।
आधार कार्ड से PM Awas Yojana State Wise List में आप नाम कैसे देखें
- इसके लिए सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपको Beneficiary Wise Funds Released वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अब आपको Search का ऑप्शन दिखेगा जिसमे Search Beneficiary पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपका आधार नंबर भरने को बोला जायेगा।
- आधार नंबर डाल कर आगे की प्रक्रिया पूर्ण करने अपना नाम देख सकते हैं।
उपर्युक्त बताये गए प्रोसेस के अनुसार आप अपना नाम सूची में देख सकते हैं। यदि आपका नाम सूची में होता है तो आपको सरकार द्वारा पीएम आवास योजना के अंतर्गत 1 लाख 30 हज़ार तक की सहायता राशि आपके बैंक खाते में जमा हो जाएगी।