Trending Quiz Today में आज आपको कुछ 10 ऐसे प्रश्नों का क्विज मिलेगा जो आपके आगामी CTET परीक्षा में उपयोगी साबित हो सकता है। तो यदि आप भी CTET Auguat 2023 Exam के लिए तैयारी कर रहे हैं तो एक बार आपको यहां पर बताए गए प्रश्नों को जरूर देखना चाहिए।
Trending CTET Quiz Today
जैसा कि पिछली पोस्ट में हमनें आपको SSC CGL GK Quiz के प्रश्नों को हल करवाया था। तो आज हम CTET Exam के लिए थोड़ा थोड़ा डेली प्रश्नों को हल करवाते रहेंगे। तो चलिए बिना समय गंवाए शुरू करते हैं–
प्रश्न 1: निम्नलिखित में से किसके द्वारा आर्द्रता को नापा जा सकता है?
- पायरोमीटर
- हाइग्रोमीटर
- लेक्टोमीटर
- अन्य
उत्तर: हाइग्रोमीटर
प्रश्न 2: निम्न में से विटामिन E का मुख्य स्रोत कौन सा है?
- नारियल का तेल
- गेंहू अंकुर का तेल
- सरसो का तेल
- ताड़ का तेल
उत्तर: गेंहू-अंकुर का तेल
प्रश्न 3: राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार विद्यालयों में मूल्यांकन का अभिरूप ____ से ____ हो जाना चाहिए।
- रचनात्मक : योगात्मक
- योगत्मक : रचनात्मक
- अधिगम रट कर याद रखना
- लचीले उपागम, कठोर मानकीकृत परीक्षण
उत्तर: योगात्मक : रचनात्मक
प्रश्न 4: बताइए किस विटामिन की कमी से रतौंधी नमक बीमारी होती है?
उत्तर: विटामिन A के कारण रतौंधी होती है.
प्रश्न 5: समावेशी शिक्षा निम्न में से किसपर बाल देती है?
- समानता
- अलगाव
- समता
- नामीकरण
उत्तर: समता
प्रश्न 6: दक्षिण बिहार की वह कौन सी नदी है जो सबसे पश्चिम से बिहार में गंगा नदी में मिलती है?
उत्तर: सोन नदी
प्रश्न 7: तीन अक्षर का मेरा नाम, उल्टा सीधा एक समान। पहेली का जवाब दीजिए
उत्तर: जहाज
प्रश्न 8: लेव वायगोत्सकी के अनुसार, सभी उच्चतर संज्ञानात्मक प्रक्रियाओं का आधार क्या है?
- भाषा
- संगठन
- संतुलीकरण
- अनुकूलन
उत्तर: भाषा
प्रश्न 9: आखिर वह कौन सा विटामिन है जिसे हार्मोन माना जा सकता है?
उत्तर: विटामिन डी को हम हार्मोन विटामिन मान सकते हैं।
प्रश्न 10: विटामिन B की कमी से कौन सा रोग होता है?
उत्तर: विटामिन B की कमी से होने वाला रोग बेरी-बेरी है।
तीन अक्षर का मेरा नाम, उल्टा सीधा एक समान (My three letter name upside down)
आज की इस पहेली का जवाब आपको पता था या नहीं कमेंट करके बताइए। अगर देखा जाए तो इसके कई जवाब हो सकते हैं। मेरे लिए जहाज इसका उत्तर था। आपके लिए कोई दूसरा उत्तर क्या हो सकता है कॉमेंट कीजिए। तथा आपको किस टॉपिक पर क्विज चाहिए ये भी बताइए।