UP Primary Teacher Bharti News: यूपी में प्राथमिक शिक्षक भर्ती को लेकर क्या आया फैसला, देखें सम्पूर्ण जानकारी

UP Primary Teacher Bharti News: यूपी में प्राथमिक शिक्षक भर्ती को लेकर क्या आया फैसला, देखें सम्पूर्ण जानकारी। उत्तर प्रदेश में 7 सालों का इंतजार का लम्बा सफर अभी ख़त्म होने के लिए तैयार नहीं है। आपको बता दें की हाल ही में महाधरना अभ्यर्थियों द्वारा किया गया था। जोकि कई दिनों तक अनवरत चलता रहा। इसके बाद कुछ आश्वासन के बाद इसे समाप्ति के लिए घोषित कर दिया गया।

UP Primary Teacher Bharti News 2025

प्रदेश में पहले के धरने भी ऐसी समाप्त किये गए हैं। आखिर ऐसा क्यों किया जा रहा है। क्योंकि लक्ष्य प्राप्ति तक धरने को अनवरत किया जा रहा है। यह प्रश्न इसलिए भी उठाना जरूरी बनता है क्योंकि हमने सरकार तथा आयोग के रवैये पहले भी देखें हैं जिसमें इनके द्वारा आश्वासन देके धरना समाप्त करवा दिया जाता है और बाद में सब कुछ भूल जाते हैं।

यही काम लखनऊ में हुए भीषण धरने से लेकर प्रयागराज धरने तक चलता रहा है। और एक बार पुनः वही हुआ। हालाँकि इसके धरना देने वालों की हमारे द्वारा कोई असम्मान अथवा कोई दुर्भाव नहीं है किन्तु हम सभी पिछले आश्वासन से वाकिफ रह चुके हैं। इसलिए अब आश्वासन तो बस बहाना मात्र ही लगता है।

SUPER TET NEW VACANCY UPDATE

शिक्षक भर्ती के लिए आयोग द्वारा अभी तककोई भी स्टैंड साफ़ नहीं किया गया है। उनका यही कहना है की अधियाचन जब भी उन्हें मिलेगा तुरंत भर्ती की प्रक्रिया आगे बढ़ा दी जाएगी। किन्तु अधियाचन सौंपने की जिम्मेदारी सरकार के शिक्षा मंत्री जी की है जब तक उनके द्वारा आयोग को नहीं कहा जायेगा तब तक भर्ती के लिए कुछ नहीं हो सकता।

और जब बात आयी है शिक्षा मंत्री की तो उनके सभी बयान जो उन्होंने पीछे दिए हैं। उनके द्वारा सभी स्कूलों में अनुपात बराबर हो जाता है। तो कभी जल्द ही आयोग को अधियाचन देने की बात कह देते हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश के प्राथमिक शिक्षक भर्ती की गुत्थी कैसे सुलझेगी यह तो समय ही बताएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment