UP Super TET Notification Kab Aayega: आखिर कब तक इंतजार करना पड़ेगा सुपर टेट के लिए, कोई आधिकारिक सूचना क्यों नहीं आ रही? उत्तर प्रदेश में प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक बनने का सपना सजोये छात्रों का इंतजार सरकार कब ख़त्म करेगी आज यह सबसे बड़ा सवाल है। क्योंकि बीते 4 सालों से छात्र बीएड तथा deled आदि करते जा रहे हैं किन्तु शिक्षक भर्ती को लेकर आयोग अथवा सरकार की तरफ से कोई भी आधिकारिक टिप्पणी नहीं की जारी है। आखिर और कब तक इन अभ्यर्थियों को समय के साथ साथ आर्थिक रूप से कमजोर होते रहना होगा?
UP Super TET Notification Kab Aayega 2023
साल 2019 में 69000 सुपर टेट भर्ती के बाद से आज तक कोई भी उत्तर प्रदेश के प्राथमिक विद्यालय सहायक अध्यापक के लिए भर्ती देखने को नहीं मिली है। आज के समय में लगभग 25 लाख युवा बेसिक शिक्षा बोर्ड की तरफ निगाहें तथा उम्मीदें लगाए बैठा है कि जल्द ही कोई बड़ी भर्ती की सूचना मिल जाये लेकिन ऐसा कुछ नहीं हो रहा जिससे अभ्यर्थियों को भविष्य में भर्ती की उम्मीद दिखे।
इसे भी जानें– CTET प्रमाणपत्र नियमों में हुआ बदलाव, अगस्त 2023 सीटेट परीक्षा के बाद लागू होंगे नए नियम।
नए आयोग का गठन है सुपर टेट शिक्षक भर्ती में देरी का कारण
कुछ समय पहले एक सरकार द्वारा नोटिस जारी किया गया था जिसमें था कि शिक्षक भर्ती में हो रहे घोटालों को ख़त्म करने के लिए नए चयन बोर्ड का गठन जरूरी है। अतः नए चयन आयोग के गठित होने के बाद सुपर टेट भर्ती को जारी किया जायेगा। हालांकि आयोग गठन की भी कोई सूचना इस समय नहीं है। परन्तु विशेषज्ञों की माने तो साल के अंत तक सुपर टेट की बड़ी भर्ती देखने को मिल सकती है।
2 लाख पदों पर होगी नयी भर्तियाँ
उत्तर प्रदेश सरकार के आदेशानुसार साल ख़त्म होने के पहले लगभग 2 लाख पदों पर भर्तियों का कार्यक्रम जारी किया जा सकता है। इन 2 लाख पदों में हो सकता है सुपर टेट की भी एक बड़ी भर्ती देखने को मिले। हालाँकि सुपर टेट के लिए कितनी सीटें मिलेंगी इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। इसकी अधिक जानकारी के लिए भर्ती की अधिसूचना आने तक का इंतजार करना पड़ सकता है।
इसे भी देखें-