UPSSSC PET CUT OFF 2023: यूपी पेट परीक्षा के लिए कट ऑफ को लेकर अभ्यर्थियों को मिली खुशखबरी, मात्र 40 पर मिल जायेगा PET Certificate

UPSSSC PET CUT OFF 2023: यूपी पेट परीक्षा के लिए कट ऑफ को लेकर अभ्यर्थियों को मिली खुशखबरी, मात्र 40 पर मिल जायेगा PET Certificate. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली पेट परीक्षा के साल 2023 का आयोजन हो चुका है। रही के 35 जिलों में बने 1058 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।

आपको हमने पिछली पिस्ट में अपडेट किया था कि इस बार पेट की परीक्षा में बड़े इंतजाम किये गए थे जैसे AI सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल हुआ था जिसकी मदद से कई नकलचियों का गैंग भी पकड़ा गया था। इसके बाद परीक्षा रद्द करने की मांग भी उठने लगी थी। हालाँकि फ़िलहाल परीक्षा को रद्द करने से सम्बंधित कोई भी तत्थ्य नहीं हैं।

UPSSSC PET CUT OFF 2023

आपको बता दें वर्ष 2023 का यह पेट परीक्षा का तीसरा वर्ष था। यह परीक्षा वर्ष 2021 में प्रारम्भ की गयी थी। जिसके बाद से प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है। अब जब यह परीक्षा संपन्न हो चुकी है ऐसे में इसके कट ऑफ को लेकर चर्चा होना तो लाजमी है। आपको बता दें कि कुछ दिनों से छात्रों द्वारा काफी अधिक मेसेज प्राप्त हुए जिसमें पेट कट ऑफ को लेकर ही सवाल किया गया था।

पेट परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को बताना चाहेंगे कि फ़िलहाल आधिकारिक तौर पर तो अभी तक कोई भी कट ऑफ सम्बन्धित जानकारी नहीं दी गयी है किन्तु एक अनुमान लेकर चलें तो प्रत्येक को कम से कम 40% से 42% तक अंक प्राप्त करने होंगे। यह एक अनुमानित कट ऑफ है जोकि सम्बंधित एक्सपर्ट का मानना है। यह आंकड़ा गलत होने की पूरी सम्भावना बनती है। अतः इसे अनुमानित कट ऑफ के तौर पर ही लें।

माइनस मार्किंग सिस्टम होगा लागू

आपको बता दें कि प्रारंभिक पात्रता परीक्षा के प्रश्नपत्र में कुल 100 प्रश्न होते हैं जिसमें प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 नंबर निर्धारित होते हैं। तथा एक गलत प्रश्न पर 0.25 अंक काटे जाते हैं। अतः आप अपने हिसाब से अंकों की गणना कर सकते हैं। प्रारंभिक पात्रता परीक्षा सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिए आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर कोई भी लेटेस्ट जानकारी ले सकते हैं।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

x