UP SUPER TET 193000 VACANCY UPDATE: उत्तर प्रदेश शिक्षक भर्ती के लिए 193000 पदों को लेकर जरूरी जानकारी

UP SUPER TET 193000 VACANCY UPDATE: उत्तर प्रदेश शिक्षक भर्ती के लिए 193000 पदों को लेकर जरूरी जानकारी। यूपी सुपर टेट प्राथमिक शिक्षक भर्ती को लेकर एक बड़ी जानकारी मिल रही है। जिसके माध्यम से तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। क्योंकि 7 वर्षों के लम्बे इंतजार से अभ्यर्थी अब परेशान हो चुके हैं। ऐसे में अब उनके लिए इंतजार करने का कोई विकल्प नहीं दिख रहा है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में एक जानकारी भी साझा की थी किन्तु वह खबर जारी होते ही पोर्टल से हटा दी गयी। जिसके बाद से अभ्यर्थियों में और भी टेंशन होने लगी किन्तु एक तरफ ये भी खबर उठी की सरकार शायद अब इस बड़े मुद्दे पर विचार कर रही है तभी ऐसा कुछ पोर्टल पर आया। अब इसके पीछे सरकार की क्या मंशा थी इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता।

UP SUPER TET 193000 VACANCY UPDATE

जैसा की आपको पता होगा की सरकार द्वारा कुछ समय पहले यह बताया गया था की प्रदेश में कुल एक लाख तिरानवे लाख पद रिक्त हैं जिसके बाद 51000 पदों पर भर्ती की चर्चा भी हुई थी किन्तु फिर मंत्री साहब कहते हैं की प्रदेश के प्राथमिक स्कूलों में शिक्षक छात्र अनुपात बराबर है। तो यदि अनुपात बराबर है तो पद खाली कैसे हुए और पद खाली है तो अनुपात कैसे बराबर हुआ।

इस भर्ती में क्या झोल है क्या नहीं पता नहीं किन्तु सरकार और आयोग अब इसे लेकर काफी उत्सुक दिख रहे हैं। पिछले कुछ सालों तक भर्ती इसलिए रुकी रही क्योंकि नए आयोग का गठन हो रहा था। अब जब आयोग गठित हो गया तो भी अभी तक भर्ती की कोई खबर सुनाई नहीं दे रही थी। सिर्फ अभ्यर्थियों के धरने से सरकार ने एक दो बयानबाजी तो की किन्तु उसका कोई निराकरण नहीं हुआ।

28 को होगा शिक्षक भर्ती के लिए महाधरना

आपको बता दिया जाता है की शिक्षक भर्ती के इंतजार से तंग आकर एकबार पुनः महाधरने का आयोजन किया जा रहा है। यह धरना 28 को प्रयागराज में किया जायेगा यह अनवरत धरना होगा। तो आपसे निवेदन हैं की यदि आप आने में सक्षम हैं तो इस धरने में जरूर पहुँचे। और आस पास भी इसकी जानकारी दें। जिससे ाची सँख्या के साथ महाधरने का आगाज़ किया जा सके।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment