77000 Super TET Shikshak Bharti 2024: यूपी में 77000 प्राथमिक शिक्षक भर्ती को लेकर अधिकारी सूचना जारी

उत्तर प्रदेश में कई वर्षों से भर्ती नही आई है। इस भर्ती का लाखों अभ्यर्थी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में यदि एक जो अपडेट देखने को मिल रहा वह भर्ती से संबंधित ही है। बताया जा रहा है की 77000 पदों पर भर्ती की जानकारी मिली है। क्या है पूरी जानकारी आइए जानते हैं।

77000 Super TET Shikshak Bharti 2024

यूपी में इस समय शिक्षक बनने के लिए 25 लाख से ऊपर उम्मीदवार हैं। जोकि प्राथमिक शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे हैं। इनमें लाखों लोग हैं जिनको शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। किंतु अब यह इंतजार बहुत जल्द ही समाप्त हो जायेगा। क्योंकि आयोग ने भर्ती देने का मन बना लिया है।

आपको बता दें की आयोग ने भर्ती देने के लिए पहले ही कई बैठक की थी किंतु पदों की संख्या का निर्धारण नहीं हो पा रहा है। लेकिन हाल ही में हुई एक बेसिक शिक्षा अधिकारियों के साथ आयोग ने मीटिंग की जिसमें यह खबर निकल कर आ रही है की लगभग 77000 पदों पर भर्ती निकाली जा सकती है। अब इसपर आयोग की आधिकारिक मुहर लगना शेष है।

शिक्षक भर्ती में 5 वर्षों का बड़ा अंतराल

प्राथमिक शिक्षक भर्ती के पिछली भर्ती जोकि 69000 पदों पर आई थी जिसको 5 वर्षों का समय बीत चुका है। अब ऐसे में सरकार तथा आयोग जल्द से जल्द लोकसभा चुनाव के तुरंत बाद ही भर्ती जारी करने की योजना बना रहे हैं।

आपको बता दें सुपर टेट से पहले आयोग टीजीटी पीजीटी लंबित भर्ती परीक्षा का आयोजन कराएगा। इसलिए सुपर टेट भर्ती की आधिकारिक तिथि तो नही आई है किंतु शिक्षा विभाग के विशेषज्ञों का मानना है की यह भर्ती जुलाई अगस्त तक आने की प्रबल संभावना बन रही है।

नई भर्ती में होंगे बड़े बदलाव

जैसा कि आपको पता हैं भर्ती पिछले कई वर्षों से एक ही पैटर्न पर हो रही थी। और इस भर्ती में पिछली बार काफी अधिक धांधली देखने को मिली थी। इसलिए हो सकता है इसके पैटर्न को लेकर नया आयोग कुछ अलग योजना के साथ कुछ बड़े बदलाव करे।

हालांकि यह बदलाव किस प्रकार किए जायेंगे यह तो समय बताएगा किंतु बदलाव होना निश्चित माना जा रहा है। साथ ही यह भी बताया गया है कि लोक सभा चुनाव के बाद सरकार पेपर लीक समस्या सही करने के लिए एक बिल पास करेगी जिसमें लीक करने वालों के लिए कानूनी नियम निर्धारित होंगे।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

x