CTET Teacher Salary: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई द्वारा किया जाता है। इसमें दो पेपर होते हैं पहला कक्षा 1 से 5 तक तथा दूसरा 6 से 8 तक। यह एक क्वालिफ़ाइंग एग्जाम होता है जब इसे क्वालीफाई कर लिया जाता है तो आगामी शिक्षक भर्ती परीक्षा में आपको मौक़ा मिलेगा इसके बाद शिक्षक बनने की प्रक्रिया आगे बढ़ती है। प्राथमिक शिक्षक भर्ती के लिए तथा जूनियर के लिए शिक्षक भर्ती में सीटेट पास होना आवश्यक होता है।
आज के पोस्ट में आपको बताने वाले हैं की यदि आप शिक्षक बन जाते हैं तो आपको कितनी सैलरी मिल सकती है। यदि आप प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने जाते हैं तो आपसे सीटेट सर्टिफिकेट की भी डिमांड की जाती है ऐसा कई मामले में सुनने को मिला है। अतः सवाल यह उठता है कि क्या प्राइवेट स्कूल में भी सैलरी उसी आधार पर मिलती है जैसे सरकारी में मिलती है तो जवाब है नहीं।
CTET Teacher Salary 2024 की जानकारी
यदि आपने सिटेट पास कर लिया है तो आप प्राथमिक तथा जूनियर शिक्षक भर्ती के लिए योग्य हो जाते हैं। हालाँकि इसके अलावा भी और समीकरण बनते हैं शिक्षक बनने के लिए। किंतु आज आपको सिटेट पास प्राथमिक शिक्षक सैलरी के साथ टीजीटी पीजीटी शिक्षकों को कितनी सैलरी मिलती है इसकी जानकारी भी देने वाला हूँ।
PRT को कितनी सैलरी मिलती है
आम तौर पर आप किसी प्राथमिक शिक्षक से बात करेंगे जिसकी जॉइनिंग जल्दी हुई हो तो वह आपसे यही कहेगा कि उसको 35000 रुपये प्रतिमाह वेतन मिल रहा है। किंतु इस 35000 में क्या क्या जुड़ा होता है कभी अपने जानने की कोशिश की अगर नहीं तो कोई बात नहीं आज हम आपको इसकी जानकारी देने वाले हैं।
प्राथमिक शिक्षक को मिलने वाली सैलरी का ग्रेड पे 4200 होता है जिसकी बेसिक सैलरी 35400 बनती है। HRA (Home rent Allowance) 3240 रुपये, Travel Allowance 1600 रुपये जोड़कर ग्रॉस सैलरी 40240 रुपये बनती है। अब बात करें इन हैंड कितना मिलता है तो आपको कुछ प्रतिशत पीएफ वगेरा काट के 35000 से 37000 के आस पास मिलती है।
TGT को कितनी सैलरी मिलती है
ग्रेड पे | 4600 |
बेसिक पे | 44900 |
एचआरए | 3400 |
टीए | 1600 |
ग्रॉस सैलरी | 49900 |
इन हैंड सैलरी | 43000-46000 |
PGT चयनितों को कितनी सैलरी मिलती है
ग्रेड पे | 4800 |
बेसिक पे | 47600 |
एचआरए | 4350 |
टीए | 1600 |
ग्रॉस सैलरी | 53550 |
इन हैंड सैलरी | 48000-50000 |