UPSSSC VDO CUT OFF LIST 2023: ग्राम विकास अधिकारी भर्ती का कट ऑफ सूची जारी, यहाँ देखें कट ऑफ सूची

UPSSSC VDO CUT OFF LIST 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा ग्राम विकास अधिकारी तथा ग्राम पंचायत अधिकारी के लिए 2018 में भर्ती निकाली गयी थी। जिसके बाद 22 व 23 दिसम्बर 2018 को इस भर्ती की परीक्षा ली गयी थी। परन्तु इस भर्ती में हुई धाँधली के चलते इसे रद्द कर दिया गया था। आपको बताते चलें कि यह भर्ती का परीक्षा परिणाम जारी करने के बाद इसे रद्द किया गया था।

अब पुनः इस भर्ती की परीक्षा को लगभग 5 सालों बाद 26 व 27 जून 2023 को संपन्न कराया गया है। हाल ही में संपन्न हुई परीक्षा के परिणाम को लेकर अभी तक आयोग ने कोई भी आधिकारिक तिथि जारी नहीं की है और न ही इसके कट ऑफ की कोई घोषणा की है। परन्तु विशेषज्ञों की बात मानते हुए चलें तो इस बार VDO की CUT OFF पिछली बार के मुकाबले कम जा सकती है।

UPSSSC VDO CUT OFF LIST 2023

26, 27 जून को हुई परीक्षा में अभ्यर्थियों की अनुपस्थिति को देखते हुए यह कहा जा रहा है कि इस बार का ग्राम विकास अधिकारी का कट ऑफ कुछ हद तक कम हो सकता है। परन्तु आपको बताते चलें की प्रश्नपत्र में आये प्रश्नों को देखते हुए यह भी कहा जा सकता है कि कट ऑफ कम होना का बहुत कम अनुमान है।

लेकिन इतना तो साफ़ है कि परीक्षार्थियों की संख्या कम होने के कारण सिलेक्शन का मौका अधिक बनता है। तो यदि इस बार की कट ऑफ की बात करें तो सामान्य श्रेणी के लिए 200 से 205 अंक, ओबीसी के लिए 195 तक तथा एससी/ एसटी के लिए 165 से 185 अंक तक कट ऑफ जा सकती है।

यह कट ऑफ अनुमानित हैं अतः आधिकारिक सूची में VDO CUT OFF ज्यादा भी हो सकती है और कम भी। 2023 में हुई ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा जोकि 1953 पदों पर कराई गयी है इसके कट ऑफ की आपको क्या उम्मीद है। आपके हिसाब से अनुमानित कट ऑफ कितनी हो सकती है कमेंट करके बताइये।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

x