BPSC PRT BHARTI 2023: बिहार शिक्षक भर्ती पर अभ्यर्थियों ने लगाया घोटाले का आरोप, भर्ती रद्द करने की माँग आयोग लेगा फैसला

BPSC PRT BHARTI 2023: बिहार शिक्षक भर्ती पर अभ्यर्थियों ने लगाया घोटाले का आरोप, भर्ती रद्द करने की माँग आयोग लेगा फैसला। बिहार प्राथमिक शिक्षक भर्ती में नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बाँट दिए गए हैं। बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित इस भर्ती में 80 हज़ार के करीब पदों पर भर्ती परीक्षा कराई गयी थी। जिसमें बिहार से साथ साथ अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों को परीक्षा तथा नियुक्ति पाने का मौका मिला।

तो वहीं यह भर्ती परीक्षा कुछ मामलों को लेकर चर्चा में अभी भी बनी हुई है। आपको बता दें इस भर्ती पर 6 अभ्यर्थियों ने घोटाले का आरोप लगाया था। जिसके बाद BPSC द्वारा प्रतिक्रिया दी गयी है। जिन अभ्यर्थियों ने बिहार लोक सेवा आयोग की प्रक्रिया पर आरोप लगाया है इनके लिए आयोग सख्त कदम उठाने की घोषणा कर चुका है।

आरोप लगाने वालों को देना होगा स्पष्टीकरण (BPSC PRT BHARTI 2023)

बीपीएससी बिहार लोक सेवा आयोग ने छवि खराब करने तथा कीचड़ उछालने वाले 6 अभ्यर्थियों को नोटिस भेजा है। ये वह 6 अभ्यर्थी हैं जिन्होंने आयोग पर शिक्षक भर्ती में धाँधली का आरोप लगाया था। अब आयोग नोटिस जारी करते हुए सभी से स्पष्टीकरण की माँग कर रहा है। इसके लिए सभी 6 लोगों को निर्धारित समय के अंदर अपने स्पष्टीकरण को आयोग को देना होगा।

आधिकारिक वेबसाइट पर इन सभी अभ्यर्थियों के क्रमाँक व पंजीयन सम्बन्धी जानकारी दाल दी गयी है। आयोग का सख्त आदेश है कि सभी अभ्यर्थी अपना स्पष्टीकरण एक सप्ताह के अंदर देना होगा। लेकिन यदि इन लोगों का स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं होता है तो आयोग इन सभी अभ्यर्थियों पर कार्यवाही कर सकता है।

सुरेश कुमार, रिज़वान आलम, सतीश कुमार, सिकंदर कुमार, वीरधनंजय, अबूजर रहमानी नामक 6 अभ्यर्थी हैं जिन्होंने आयोग पर घोटाले का आरोप लगाया है। अब आयोग सख्त रुख अपनाकर इनसे स्पष्टीकरण माँग बैठा है। सह परीक्षा नियंत्रक सत्यप्रकाश शर्मा ने इस आरोप पर बात करते हुए कहा कि यह आरोप निराधार व तत्थ्य विहीन है। उन्होंने कहा सोशल मीडिया पर ऐसी भ्रामक बातें फ़ैलाने वालों से स्पष्टिकरण माँगा गया है।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

x