IIT Recruitment 2k23: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान में लैब असिस्टेंट सहित कई पदों पर निकली भर्ती न्यूनतम सैलरी 21700

IIT Recruitment 2k23: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रोपड़ में जूनियर लैब असिस्टेंट तथा टेक्निकल ऑफिसर के कई पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए इच्छुक छात्र 26 मई 2023 तक आवेदन कर सकते हैं इसके बाद आवेदन प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी। आईआईटी भर्ती 2023 के लिए शैक्षणिक योग्यता तथा उम्र सीमा से सम्बन्धित जानकारी आगे दी गई है जिसे पढ़ कर आप भर्ती के बारे में जानकारी अर्जित कर सकते हैं।

आईआईटी भर्ती 2023 पद विवरण

IIT रोपड़ में आयी इस भर्ती के पद विवरण की बात करें तो इसमें कुल 32 खाली पदों पर भर्ती की जानी है। जिसमें टेक्निकल ऑफिसर सहित लैब असिस्टेंट के कई पदों पर नियुक्ति की जाएगी। यदि आप इस भर्ती के लोकेशन में आते हैं तो आपको इसकी पदानुसार योग्यता को देखते हुए आवेदन करना चाहिए। आपसे निवेदन है कि एक बार इस भर्ती की आधिकारिक सूचना अवश्य पढ़ें।

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रोपड़ भर्ती 2023 के लिए शैक्षिक योग्यता तथा आयु सीमा

आईआईटी रोपड़ की इस भर्ती के शैक्षिक योग्यता की बात करें तो इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार के पास सम्बन्धित ट्रेड या क्षेत्र में स्नातक/ परास्नातक/ पीएचडी की डिग्री के साथ आवश्यक दस्तावेज भी होने चाहिए। दस्तावेजों की जानकारी आपको ऑफिशियल नोटिस के माध्यम से पता करनी होगी।

अब बात करें इस भर्ती में आवेदन करने वालों की उम्र सीमा के बारे में तो इच्छुक उम्मीदवार को इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं उनकी अधिकतम उम्र 27 वर्ष से 50 वर्ष होनी चाहिए। यह उम्र सीमा पदानुसार है अर्थात् पदों को देखते हुए उम्र सीमा निर्धारित की गई है। उम्र सीमा में छूट निर्धारित नियमों के अनुसार दी जायेगी।

IIT Recruitment 2k23 Important Date and Application Fees

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रोपड़ भर्ती के आवेदन की अन्तिम तिथि 26 मई 2023 है। अतः यदि आप इसमें आवेदन करना चाहते हैं तो आपके लिए अब ज्यादा समय नहीं बचा है। तुरन्त इसमें आवेदन करें। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों से 500 रुपए का आवेदन शुल्क लिया जाएगा। जोकि ऑनलाइन मध्यम से जमा करना होगा।

IIT रोपड़ भर्ती 2023 की चयन प्रक्रिया

इस भर्ती की चयन प्रक्रिया की बात करें तो आपकी योग्यता के दस्तावेजों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद लिखित परीक्षा/ साक्षात्कार आदि के अनुसार अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। चयन प्रक्रिया की संपूर्ण जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ें।

आईआईटी रोपड़ भर्ती में वेतनमान

IIT Recruitment 2k23. इस भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों को वेतन के तौर पर न्यूनतम 21700 रुपए से लेकर 209200 रुपए तक का प्रतिमाह वेतन मिल सकता है।

आईआईटी रोपड़ भर्ती 2023 के लिए आवेदन कैसे करें

यदि आपनी भर्ती को लेकर इच्छुक हैं और आवेदन करना चाहते हैं। तो आपको सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://www.iitrpr.ac.in/ पर जाकर इसकी अधिसूचना पूरी ध्यान से पढ़ना चाहिए। जिसमें आवेदन तथा आवश्यक दस्तावेजों को जानकारी दी होती है। इसके बाद ही आवेदन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं। ऐसे ही नौकरी तथा योजना से जुड़ी जानकारी पाने के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल को ज्वाइन करें।

हमसे जुड़ने के लिए हमारे सोशल हैंडल को फॉलो करें
टेलीग्रामJoin Us
इंस्टाग्रामFollow Us
ऑफिसियल वेबसाइटClick Here

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

x