MP Board 2023 Toppers List : MP बोर्ड के टॉपर्स की सूची जारी, 10वीं 12वीं में टॉप करने वालों की लिस्ट देखें

MP Board Toppers List 2023: एमपी बोर्ड की परीक्षा 27 मार्च 2023 तक संपन्न हो गयी थी और अब खबर सुनने को मिल रही है कि मध्य प्रदेश बोर्ड 2023 की कॉपियों को भी चेक कर लिया गया है। ऐसे में MP Board Result 2023 अगले महीने अर्थात मई में कभी भी परीक्षा परिणाम जारी कर सकता है। अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी यही है कि कॉपियाँ चेक हो चुकी हैं और अब रिजल्ट आने में ज्यादा देरी नहीं होगी। जैसे ही परीक्षा परिणाम घोषित होगा आपको यही पर रिजल्ट चेक करने तथा एमपी बोर्ड 2023 टॉपर्स की सूची भी मिल जाएगी।

(Updated on 25 May 2023) मध्य प्रदेश बोर्ड रिजल्ट 2023 आज दिनाँक 25 मई 2023 को जारी जारी कर दिया गया है। जैसा की हमने पहले ही बता दिया था कि MP Board का रिजल्ट मई के लास्ट तक आएगा। अभ्यर्थी जो अपने परीक्षा इंतजार कर रहे थे अब उनके लिए खुशखबरी है।

MP Board Toppers List 2023

सबसे पहले बिहार बोर्ड इसके बाद यूपी बोर्ड ने भी अपना परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। यूपी बोर्ड का रिजल्ट 25 अप्रैल 2023 को जारी किया गया जिसमे राज्य का तमाम युवाओं ने अपने कठिन परिश्रम से कीर्तिमान स्थापित किया। नीचे आपको यूपी बोर्ड टॉपर्स की लिस्ट मिल जाएगी अगर देखना चाहें तो आप देख सकते हैं। दोस्तों एमपी बोर्ड परीक्षा मर टॉप करने वालों की लिस्ट नीचे है आगे आप देखेंगे।

MP Board 12th Toppers List 2023 (12वीं में टॉप करने वाले विद्यार्थियों की सूची)

मध्य प्रदेश बोर्ड 2022 में बारहवीं में टॉप करने वाली छात्रा का इशिता दुबे है ,इन्होने अन्तर की परीक्षा में 500 के पूर्णांक में 480 अंक प्राप्त करते हुए प्रथम राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया। तो वहीँ दूसरे स्थान पर रोषिता सिंह रहीं थी जिन्होंने 500 के पूर्णांक में 479 अंक प्राप्त किया था।

MP Board Result 2023 में बारहवीं में कुल 55.28% परीक्षार्थी सफल रहे। इस बार बारहवीं में छिन्दवाड़ा की रहने वाली मौली नेमा ने 500 में से 489 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। तो वहीँ दूसरे स्थान पर भोपाल की सोनाक्षी परमार रहीं जिन्होंने 500 में से 487 अंक प्राप्त किया।

MP Board 10th Toppers List 2023 (10वीं में टॉप करने वाले विद्यार्थियों की सूची)

एमपी बोर्ड 2022 में दसवीं में बोर्ड में टॉप करने वाले छात्रों की सूची में पहले स्थान पर दो छात्र हैं जिन्होंने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। नैंसी दुबे व सुचिता पांडेय दोनों ने हाई स्कूल परीक्षा में 500 के पूर्णांक में 496 अंक प्राप्त कर राज्य में पहला स्थान हासिल किया।

मध्य प्रदेश बोर्ड रिजल्ट 2023 की दसवीं में इन बार कुल पासिंग परसेंटेज 66.47% रहा। जिसमे लड़कों तथा लड़कियों दोनों का दबदबा दिखा। मध्य प्रदेश बोर्ड 2023 में दसवीं कक्षा में इंदौर के आकाश प्रजापति ने टॉप किया। आकाश प्रजापति ने 500 में कुल 494 अंक अर्जित करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।

हमसे जुड़ने के लिए हमारे सोशल हैंडल को फॉलो करें
टेलीग्रामJoin Us
इंस्टाग्रामFollow Us

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

x