Super TET Breaking News: शिक्षक भर्ती को लेकर आयोग ने जारी किया नोटिस, लोकसभा चुनाव को देखते हुए लिया फैसला

Super TET Breaking News: शिक्षक भर्ती को लेकर आयोग ने जारी किया नोटिस, लोकसभा चुनाव को देखते हुए लिया फैसला। उत्तर प्रदेश में सरकारी मास्टर बनने के लिए लाखों लोग सुपर टेट शिक्षक भर्ती के इंतजार में बैठे हैं। ऐसे में उनके लिए एक ताजा अपडेट निकल कर आ रहा है जिसमे शिक्षक भर्ती सम्बन्धित जानकारी प्रदान की गयी है।

प्रदेश की आगामी शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यहाँ पर रोजाना नयी नयी जानकारी दी जाती है। इसलिए अपडेट को तुरंत पाने के लिए हमारे ग्रुप को ज्वाइन कर लें। दोस्तों जैसा कि आपको पता होगा कि 2018 के बाद से प्रदेश में कोई भी प्राथमिक शिक्षक भर्ती देखने को नहीं मिली है। और अब एक नयी जानकारी (Super TET Breaking News) मिल रही जोकि सच होती दिख रही है।

आगामी सुपर टेट शिक्षक भर्ती की ब्रेकिंग न्यूज़ (Super TET Breaking News)

सुपर टेट प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2023 का इंतजार प्रदेश के करीब 20 लाख से भी अधिक छात्र कर रहे हैं। किन्तु सरकार अथवा किसी सम्बंधित विभाग द्वारा कोई भी ऑफिसियल अनाउंसमेंट नहीं की जा रही कि जिससे यह पता चल सके की अभी और कितना इंतजार करना पड़ेगा।

लेकिन आपको हम कुछ जानकारी देने वाले हैं जिससे आप भी सहमत होंगे ऐसा हमें लगता है। तो खबर यह है कि शिक्षक भर्ती संभवतः इस साल ही नहीं अगले साल भी चुनाव के पहले आती नहीं दिख रही है। ऐसा कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। किन्तु सरकार तथा आयोग का रुख देखते हुए ऐसा कहा जा सकता है।

आयोग का गठन तथा लोकसभा चुनाव का असर

आपको पता होगा कि अगले साल 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं जोकि लगभग अप्रैल माह में होंगे। इसे देखते हुए यह अनुमान है की शायद शिक्षक भर्ती में और भी इंतजार करना पड़ेगा। आपको बता दें कि यूपी कैबिनेट तथा विधानसभा से नए शिक्षा सेवा चयन आयोग के गठन की स्वीकृत प्राप्त होने के बाद अभी तक आयोग का गठन नहीं हो सका है।

मान लेते हैं यदि आयोग सितम्बर माह के अंत तक  गठित हो जाता है तो पहले UPTET Notification जारी किया जायेगा जिसमें कम से कम 3 से 4 माह का वक्त लग सकता है। इसके बाद चुनाव का समय नजदीक आ चुका होगा जिसमें कोई भर्ती जारी करना तथा उसे पूर्ण करना बहुत मुश्किल हो सकता है।

11 से अधिक भर्तियों पर चुनाव का असर

आपको बताते चलें कि सिर्फ सुपर टेट ही नहीं बल्कि कुल 11 से भी अधिक भर्तियों पर लोकसभा चुनाव का असर देखने को मिल सकता है। जिसकी आधिकारिक घोषणा बहुत जल्द सम्बन्धित विभाग द्वारा की जा सकती है। इस बिंदु पर आपकी क्या राय है? कमेन्ट में जरूर बताएं।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

x