UP New Shikshak Bharti 2024: नये शिक्षा सेवा चयन आयोग ने शुरू की अपनी कार्यवाही, पहले ही दिन शिक्षक भर्ती पर दी बड़ी जानकारी

UP New Shikshak Bharti 2024: नये शिक्षा सेवा चयन आयोग ने शुरू की अपनी कार्यवाही, पहले ही दिन शिक्षक भर्ती पर दी बड़ी जानकारी: उत्तर प्रदेश में आगामी भर्तियों के लिए नये आयोग का गठन काफ़ी लंबे समय से चल रहा था। जोकि अब जाके समाप्त हो चुका है। खबर यह है कि नये आयोग की कार्यवाही आज से धुरु हो चुकी है। जिसके लिये नये दफ़्तर में नये आयोग का संचालन किया जाएगा। इसके साथ ही यह नया आयोग किन किन विषयों पर अध्ययन करेगा इसकी जानकारी आगे इसी पोस्ट में प्रदान की गई है।

UP New Shikshak Bharti 2024

जैसा कि आपको पता ही होगा कि उत्तर प्रदेश में पिछले 5 वर्षों से कोई भी प्राथमिक शिक्षक भर्ती देखने को नहीं मिली है। प्रदेश में 69000 पदों की भर्ती के बाद से सभी का इंतज़ार बना हुआ है कि आख़िर कब आयेगी यह भर्ती। इसके बारे में आपको जानकारी भी दे दी गई थी कि नये आयोग के चलते इस भर्ती में विलंब हो रहा है। किंतु अब जब नया आयोग अस्तित्व में आ चुका है तो यह सवाल पुनः उठ रहा है कि शिक्षक भर्ती का आयोजन कब कराया जायेगा।

अतः इन्ही सभी बिंदुओं को साफ़ करने के लिए इस लेख को आपतक पहुँचाया जा रहा है। आपको बता दें कि पिछली भर्तियों में हुई धांधली के नाते सरकार ने नये आयोग से भर्ती कराने की बात कही थी। और कुछ समय पहले ही यह भी जानकारी दी गई कि नये आयोग द्वारा सबसे पहले उन भर्तियों को संपन्न कराया जायेगा जो काफ़ी लंबे समय से रुकी हुई हैं। अतः 5 वर्षों से शिक्षक भर्ती का इंतज़ार अब संभवतः समाप्त होने वाला है। जल्द ही आयोग इसपर कोई बड़ा अपडेट देगा इसके बारे में अध्ययन किया जा रहा है।

चयनितों का होगा दफ़्तर में प्रवेश

जैसा कि हमने आपको पहले ही बता दिया है कि आयोग पूरी तरह से अस्तित्व में आ चुका है। अब आज इसके चयनित नये अध्यक्ष तथा सदस्यों का प्रवेश दफ़्तर में होना है जिसकी प्रक्रिया आज संपन्न होने की जानकारी प्राप्त हो रही है। इसके बाद से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि प्रदेश में शिक्षक भर्ती समेत 2 से 3 भर्तियों पर भी विचार किया जा रहा है। हालाँकि सटीक जानकारी आधिकारिक अपडेट आने के पश्चात ही प्राप्त होगी।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

x