UP Police Vacancy 2023: सरकार ने यूपी पुलिस भर्ती के टेंडर के लिए माँगा आवेदन, 25 लाख विद्यार्थियों का इंतजार हुआ खत्म

UP Police Vacancy 2023: यूपी में पुलिस भर्ती के लिए तैयार बैठे युवाओं के लिए बहुत खास खबर आई है। क्योंकि सरकार ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2023 के लिए कंपनियों के लिए टेंडर आमंत्रित करना शुरू कर दिया है। जिससे की भर्ती प्रक्रिया को जल्द से जल्द शुरू किया जा सके। आपकी जानकारी के लिए बता दें की पिछली बार भी भर्ती के टेंडर पर आवेदन आमंत्रित किया गया था लेकिन उसे निरस्त कर दिया गया था। पिछला टेंडर सरकार ने निरस्त क्यों किया था? तथा अगला टेंडर पर आवेदन आमंत्रित करने के बाद भर्ती की क्या संभावना है इसकी बात करते हैं।

UP Police Vacancy 2023 की लेटेस्ट जानकारी

उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी पुलिस भर्ती के लिए टेंडर आमंत्रित किए हैं। जिसमे वे कंपनियां आवेदन कर सकती हैं जो यूपी पुलिस भर्ती प्रक्रिया को सुचारू तथा स्वच्छ रूप से संपन्न करा सकें।

आपको बताते चलें कि पिछली बार जारी टेंडर को सरकार ने निरस्त कर दिया था क्योंकि उस समय सिर्फ एक ही कंपनी ने टेंडर के लिए आवेदन किया था। सरकार ने बताया कि एक से अधिक कंपनियों के आवेदन नहीं आने के कारण टेंडर रद्द कर दिया गया था।

यूपी पुलिस भर्ती के टेंडर में चयनित कम्पनी के कार्य

उत्तर प्रदेश पुलिस प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा यह सूचना जारी की गई की यूपी पुलिस भर्ती के टेंडर प्राप्त करने वाली कम्पनी को निम्न कार्य करने होंगे

  • शारीरिक मानक परीक्षण
  • शारीरिक दक्षता परीक्षण
  • परीक्षा सम्बंधित संपूर्ण व्यवस्था की जिम्मेदारी चयनित संस्था पर होगी।

यूपी पुलिस भर्ती 2023 की सम्बन्धित संपूर्ण जानकारी

करीब 5 सालों बाद यूपी पुलिस की बंपर पदों पर भर्ती की सूचना जारी हुई है। जिसमें भर्ती के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। जैसे ही संस्था का चयन हो जाता है भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए आवेदन शुरू कर दिए जायेंगे।

आपको बता दें कि यूपी पुलिस की वेकेंसी के लिए प्रदेश में करीब 25 लाख अभ्यर्थी हैं जोकि UPP Bharti में शामिल हो सकते हैं। यह रिपोर्ट उत्तर प्रदेश पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

x