UPSC Toppers Result: आईएएस परीक्षा में लड़कियों का दबदबा, टॉप 10 में 7 लड़कियों ने मारी बाजी, बिहार की इशिता किशोर ने किया टॉप

UPSC Toppers Result: आईएस परीक्षा में लड़कियों का दबदबा, टॉप 10 में 7 लड़कियों ने मारी बाजी, बिहार की इशिता किशोर ने किया टॉप। देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक UPSC की परीक्षा 2022 का परीक्षा परीक्षा परिणाम हाल ही में जारी किया गया है। इस बार लड़कों की तुलना में लड़कियों का दबदबा देखने को मिला है। UPSC Result में कुल 933 Students पास हुए। इस बार के परीक्षा परिणाम को देखा जाये तो देश की बेटियों ने दबदबा बनाया है। टॉप 10 रिजल्ट में 7 लड़कियों का कब्ज़ा रहा। शुरुआत की 4 पायदान भी लड़कियों के नाम रहा।

यूपीएससी 2022 के रिजल्ट में लड़कियों का रहा दबदबा

UPSC Toppers Result

UPSC Toppers Result. साल 2022 में हुई यूपीएससी परीक्षा का परिणाम घोषित किया जा चुका है। इस बार आईएएस बनने की रेस में लड़कियों ने बाजी मारी है। आगे हम आपको टॉप 4 लड़कियों के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने पहला, दूसरा, तीसरा तथा चौथा स्थान प्राप्त किया है।

इसे भी पढ़ें- IDBI बैंक में एग्जीक्यूटिव बनने का सुनहरा मौका, देखिये आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी आसान भाषा में।

Ishita Kishore IAS UPSC AIR 1

मूल रूप से बिहार की निवासी इशिता किशोर ने UPSC 2022 में आल इंडिया रैंक में पहला स्थान प्राप्त किया है। इशिता की संघर्ष की कहानी बहुत ही Inspiring है। इशिता ने बल भर्ती स्कूल से अपनी प्रारम्भिक शिक्षा ली। इनके पिता एयर फाॅर्स में थे इसीलिए इनको बाल भर्ती स्कूल में पढ़ने का मौका मिला था। इशिता 8 साल ही थी तभी इनके पिता जी इस दुनिया को छोड़ गए और इशिता के सिर से पिता का साया उठ गया। इशिता की माँ ने इशिता की उच्च शिक्षा में कोई कसार न हो इसलिए वे सब नोएडा में रहने लगे।

Garima Lohia IAS UPSC AIR 2

यूपीएससी में दूसरे नंबर पर आने वाली गरिमा लोहिअ का भी निवास स्थान बिहार में ही है। गरिमा ने बताया कि उन्होंने बिना कही गए सेल्फ स्टडी तथा ऑनलाइन पढाई करते हुए IAS परीक्षा पास की है। गरिमा ने दूसरे प्रयास में UPSC पास की। गरिमा बताती हैं कि उनके परिवार ने उनका बखूबी साथ दिया है।

UMA Harathi N IAS UPSC AIR 3

तेलंगाना की रहने वाली उमा हारथी एन ने यूपीएससी आल इंडिया रैंक में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। उमा बताती हैं कि यह उनका 5वाँ प्रयास था। पिछले 4 प्रयासों में वे असफल रही थीं। UPSC में तीसरा स्थान प्राप्त करने पर उमा को बधाइयाँ मिल रही हैं। उमा ने परिवार को बहुत ज्यादा Supportive बताया।

इसे भी पढ़ें- 75814 पदों पर SSC GD भर्ती की सूचना जारी, इस दिन से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया।

Smriti Mishra IAS UPSC AIR 4

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जन्मी स्मृति मिश्रा ने यूपीएससी ऑल इंडिया रैंक में चौथा स्थान प्राप्त किया। स्मृति का बैकग्राउंड भी सिविल सर्विसेज के लिए सपोर्ट करता है क्योंकि इनके पिता श्री राजकुमार मिश्रा भी सीओ पद पर हैं। कठिन मेहनत और निष्ठा के साथ स्मृति ने यह मुकाम हासिल किया है।

UPSC Toppers Result. UPSC 2022 प्रतीक्षा में सफल होने वाले सभी विद्यार्थियों को डेली रिजल्ट भारत की तरफ से बहुत बहुत बधाई। हम सभी के लिए उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। ऐसी ही जानकारी के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल तथा व्हाट्सप्प ग्रुप को जरूर ज्वाइन करें।

हमसे जुड़ने के लिए हमारे सोशल हैंडल को फॉलो करें
टेलीग्रामJoin Us
ऑफिसियल वेबसाइटClick Here

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

x