Central Govt Jobs 2024: केंद्र सरकार ने 9.64 लाख पदों पर भर्ती के लिए कार्यक्रम को लेकर दी बड़ी जानकारी

Central Govt Jobs 2024: केंद्र सरकार ने 9.64 लाख पदों पर भर्ती के लिए कार्यक्रम को लेकर दी बड़ी जानकारी: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए केंद्र सरकार के आधीन सरकारी नौकरियाँ होने वाली नौकरियों को लेकर बहुत बड़ी खबर आ चुकी है। ऐसे में देश के लाखों युवाओं को इसकी जानकारी होना आवश्यक है।

आपको बता दें केंद्र सरकार में कुल 40 लाख पदों को सुनिश्चित किया गया है। जिसमें से क़रीब 30 लाख पदों पर नियुक्ति की जा चुकी है। इस समय कुल 9 लाख 64 हज़ार पद ख़ाली हैं। जिनपर आगामी समय में सरकार भर्ती के लिए कार्यक्रम की योजना तैयार कर रहा है। इसके बारे में आगे देखें किस विभाग में कितने पद ख़ाली हैं।

किस विभाग में सबसे अधिक पद (Central Govt Jobs 2024)

जैसा कि आपको हमने बताया कि केंद्र में कितने सरकारी पद ख़ाली हैं अब आपको बताने वाले हैं की किस विभाग में कितने पद ख़ाली हैं। तो आपको बता दें कि सबसे अधिक 2 लाख 63 हज़ार पद भारतीय रेलवे विभाग में ख़ाली हैं। जिसमें 53000 ऑपरेशन सेफ्टी केटेगरी में ख़ाली पद हैं। यह आँकड़ा 1 जुलाई 2023 तक का है। आपको बता दें कि ऑपरेशन सेफ्टी केटेगरी के लिये 139000 लोगों को शॉर्टलिस्ट भी किया गया है।

वहीं दूसरी सबसे बड़ी ख़ाली पदों की बात करें तो सेंट्रल पुलिस विभाग में लगभग 1 लाख 14 हज़ार 245 पद ख़ाली हैं। जिसमें दिल्ली पुलिस समेत सीआरपीएफ़, बीएसएफ़ आदि के लिए पद हैं। इस भर्ती के लिए ग्रुप A में 3075 पद, ग्रुप B में 15861 पद तथा ग्रुप C में 95309 पद ख़ाली हैं। ऐसे ही अन्य विभागों में पद ख़ाली हैं।

ख़ाली पदों पर नियुक्ति को लेकर जानकारी

जैसा कि आपको हमने बताया कि केंद्र में सबसे अधिक पद किस विभाग में ख़ाली हैं। यह आँकड़े जुलाई 2023 तक के हैं। आपको बता दें इसमें आईएएस समेत भी कई पद हैं जिनपर हाल ही में परिणाम जारी किया गया है। जॉकी क़रीब 1300 पदों के लिए था। अब केंद्र सरकार द्वारा दी जाने वाली नौकरियों के लिए नियुक्ति कब तक होगी। इसके बारे में आधिकारिक सूचना बहुत जल्द आने वाली है।

आपको बता दें कि अचार संहिता ख़त्म होते ही केंद्र सरकार के गठन के उपरान्त इन पदों को भरने के लिए कार्यक्रम सुनिश्चित किया जायेगा। सरकार द्वारा यह आश्वासन दिया गया है कि आगामी कार्यकाल में बड़े फ़ैसले लिए जाएँगे। इसमें केंद्र सरकार की नीतियों समेत सरकारी नौकरियों को भी शामिल किया जाएगा। अतः भारतीय रेलवे में सबसे पहले भर्ती देखने को मिल सकती है ऐसी संभावनाएँ जतायी जा रही हैं।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

x