CTET AUGUST 2023 Exam City Declared: सीटेट एग्जाम सिटी की सूची जारी, देखें आपका परीक्षा केंद्र किस सिटी में पड़ेगा

CTET AUGUST 2023 Exam City Declared: केंदीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 के परीक्षा केंद्र को लेकर बड़ी अपडेट आ गई है। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीटेट अगस्त 2023 के लिए एग्जाम सिटी की घोषणा कर दी है। यदि आपने CTET के लिए आवेदन किया है तो आपको अपने एग्जाम सिटी की जानकारी के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। जिसकी जानकारी आगे बताई गई है।

CTET AUGUST 2023 Exam City Declared

केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा करवाया जा रहा है। इस साल इस परीक्षा का आयोजन 20 अगस्त को निर्धारित किया गया है।

इसे जरूर पढ़ें- Super TET में हो रही देरी से छात्र हुए परेशान, छात्र संघ ने चेतावनी देते हुए कही बड़ी बात।

इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए बोर्ड ने परीक्षा केंद्र के एग्जाम सिटी के सूची को जारी कर दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बोर्ड सीटेट प्रवेश पत्र को एग्जाम के दो दिन पहले जारी करेगा।

CTET Exam City Declared कैसे देखें सीटेट एग्जाम सिटी

अभी अभी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने नोटिस जारी करते हुए जानकारी दी है कि अभ्यर्थियों की एग्जाम सिटी जारी कर दी गई है। जिसे देखने के लिए आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

इसे देखें- CTET में CDP के यह प्रश्न दिला सकते हैं 30 में 30 अंक, बिना देरी दीजिए टेस्ट।

  • सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर CTET EXAM CITY के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसका डायरेक्ट लिंक इसी पोस्ट में आगे आपको मिल जायेगा।
  • इसके बाद आपको मांगी गई आवश्यक डिटेल्स को भरना होगा और सबमिट कर देना है। इतना करते ही आपका एग्जाम सिटी आपके सामने खुल के आ जायेगा।

सीटीईटी एडमिट कार्ड कब आयेगा

Pre Admit Card आज 1 अगस्त को जारी कर दिया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें की एडमिट कार्ड 18 अगस्त को जारी किया जाएगा। एग्जाम से दो दिन पहले बोर्ड द्वारा एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।

CTET AUGUST 2023 Exam City Declared

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 का आवेदन 27 अप्रैल से शुरू हुआ था जोकि 26 मई तक चला था। और अब इसका परीक्षा सिटी घोषणा के बाद विद्यार्थियों को तैयारी में तेजी लाना जरूरी है।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

x