Super TET Latest News: शिक्षक भर्ती न आने से परेशान अभ्यर्थी धरना देने पर मजबूर, कल होगा सुपर टेट के लिए विशाल धरना

Super TET Latest News: उत्तर प्रदेश में पिछले 4 सालों से कोई भी प्राथमिक शिक्षक भर्ती देखने को नहीं मिली है। शिक्षक भर्ती की तैयारी करने वालों के लिए इंतजार की सीमा का अंत ही नही हो रहा है। ऐसे में छात्र संघ ने सुपर टेट भर्ती के लिए धरना प्रदर्शन करने का फैसला लिया है।

सुपर टेट के लिए नहीं बन पा रहा नया आयोग Super TET Latest News

आपको पता होगा कि सुपर टेट को नई भर्ती अब नए शिक्षा सेवा चयन आयोग के द्वारा ही जारी की जाएगी। लेकिन नया चयन आयोग अभी तक गठित ही नही हो पाया है। यूपी सरकार ने यह आश्वासन दिया था कि बहुत जल्द नए आयोग का गठन करके शिक्षक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें- UPTET Notification 2023 में क्यों हो रह है देरी, कारण आया सामने।

Big News: CTET 2023 के लिए एग्जाम सिटी जारी, बोर्ड ने जारी किया परीक्षा केंद्र के शहर की सूची।

पिछले 4 सालों से छात्र परेशान हो चुके हैं। प्रतीक्षा का बांध टूट चुका है। अब छात्रों को शिक्षक भर्ती चाहिए ही चाहिए। सरकार को इस पर अमल करते हुए फैसला लेना होगा और आयोग गठित नहीं हो पाता है तो भर्ती निकालने का कोई और रास्ता सोचना चाहिए ताकि अब और ज्यादा प्रतीक्षा न करनी पड़े।

सुपर टेट शिक्षक भर्ती के लिए छात्र संघ करेगा धरना

सुपर टेट 2023 के नोटिफिकेशन में अधिक विलंब होने के चलते तथा शिक्षक भर्ती पर कोई भी आधिकारिक सूचना न आने के चलते छात्र संघ ने धरना देने का निर्णय लिया है। यह धरना 2 अगस्त को प्रयागराज में किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें- न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी में अनेकों पदों पर निकली भर्ती, कोई भी कर सकता है आवेदन।

छात्र संघ ने सुपर टेट भर्ती पर बात करते हुए यह भी कहा कि अगर भर्ती आने में और भी अधिक विलंब होता है तो बहुत विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा। अब देखना होगा सरकार का तथा चयन बोर्ड का इसपर क्या रिएक्शन होता है।

शिक्षा सेवा चयन आयोग को लेकर हाई कोर्ट में मामला

Super TET Latest News. सुपर टेट में हो रही देरी का कारण है नए शिक्षा सेवा चयन आयोग का गठन न हो पाना। राज्य के प्राथमिक स्कूलों में कितने शिक्षकों के खाली पद हैं इसकी पुष्टि भी अभी तक बोर्ड द्वारा नहीं की गई है। अतः सभी मुद्दों की पुष्टि के बाद कोर्ट में सुनवाई होगी। और आयोग के गठन के बाद भर्ती निकाली जाएगी।

Super TET Latest News

हालांकि सुपर टेट नोटिफिकेशन कब जारी किया जाएगा इसकी कोई भी जानकारी नहीं है। और जब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं होती तब तक कुछ भी कह पाना मुश्किल है। इसलिए आप हमारे WhatsApp Group से जुडें ताकि कोई भी अपडेट हो तो आपको तुरंत मिल सके।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

x