CTET CDP MCQ 2023: केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में इस बार यहां से पूछे जा सकते हैं प्रश्न, मजबूत करें अपनी तैयारी

CTET CDP MCQ 2023: केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा CTET EXAM 2023 की परीक्षा तिथि नजदीक आती जा रही है। ऐसे में सभी को अपनी तैयारी में तेजी लाने की जरूरत है। आज हम जिन प्रश्नों को आपके सामने रखने वाले हैं ये विगत वर्षों में पूछे जा चुके हैं और इस बार भी आने को उम्मीद है। सीटीईटी के शिक्षा मनोविज्ञान के प्रश्नों पर यह दूसरा भाग है। पहला भाग देखने के लिए आपको नीचे लिंक पर क्लिक करना होगा।

CTET CDP MCQ 2023 में पूछे जाने वाले संभावित प्रश्नों का संग्रह

20 अगस्त 2023 को पूर्व निर्धारित CTET EXAM में अब ज्यादा समय नहीं है। उम्मीद है आप अपनी तैयारी में जुटे होंगे। फिलहाल हम आपके लिए 10+ प्रश्नों को लेकर आए हैं जोकि CDP से होंगे और पिछले वर्षों में पूछे जाते रहे हैं। इन प्रश्नों को देखकर कॉमेंट कीजिए कि आपको कितने प्रश्नों का सही उत्तर पता था।

इसे भी जानें-

CTET CDP MCQ 2023 Part 1: इन प्रश्नों से क्रमबद्ध किए जा सकते हैं इस साल के प्रश्र।

UPTET 2023 को लेकर आई बड़ी अपडेट, आवेदन आमंत्रित करने के मूड में नहीं है बोर्ड।

CTET 2023 के सर्टिफिकेट में होगा बदलाव, नए नियमों के साथ नोटिस जारी।

प्रश्न 1: प्राथमिक स्तर पर एक शिक्षक में निम्न में से किसे सबसे महत्वपूर्ण विशेषता मानना चाहिए?

  • A. धैर्य और दृढ़ता
  • B. शिक्षण पद्धतियों और विषयों के ज्ञान में दक्षता
  • C. अति मानक भाषा में पढ़ाने में दक्षता
  • D. पढ़ाने की उत्सुकता

उत्तर: A

प्रश्न 2: सीखना समृद्ध हो सकता है यदि –

  • A. कक्षा में अधिक से अधिक शिक्षण सामग्रियों का प्रयोग किया जाए
  • B. शिक्षक विभिन्न प्रकार के व्याख्यान और स्पष्टीकरण का प्रयोग करें
  • C. वास्तविक दुनिया से उदाहरणों को कक्षा में लाया जाए जिसमें विद्यार्थी एक दूसरे से अंतः क्रिया करें और शिक्षक उस प्रक्रिया को सुगम बनाए
  • D. कक्षा में आर्थिक परीक्षाओं पर अपेक्षित ध्यान दिया जाए

उत्तर: C

प्रश्न 3: वह अवस्था जब बच्चा तार्किक रूप से वस्तुओं व घटनाओं के विषय में चिंतन प्रारंभ करता है –

  • A. औपचारिक संक्रियात्मक अवस्था
  • B. पूर्व संक्रियात्मक अवस्था
  • C. मूर्त संक्रियात्मक अवस्था
  • D. संवेदी प्रेरक अवस्था

उत्तर: C

प्रश्न 4: निम्न में से कौन से कथन को सीखने की प्रक्रिया की विशेषता नहीं मानना चाहिए?

  • A. सीखना लक्ष्योन्मुखी होता है
  • B. अन अधिगमक भी सीखने की प्रक्रिया है
  • C. सीखना एक व्यापक प्रक्रिया है
  • D. शैक्षिक संस्थान ही एकमात्र स्थान है जहां अधिगम प्राप्त होता है

उत्तर: D

प्रश्न 5: “सीखने के अंतर्दृष्टि सिद्धांत” को किसने बढ़ावा दिया?

  • A. पावलव
  • B. वाइगोत्सकी
  • C. गेस्टाल्ट
  • D. जीन पियाजे

उत्तर: C

प्रश्न 6: “बच्चे दुनिया के बारे में अपनी समझ का सर्जन करते हैं।” इसका श्रेय किसको जाता है?

  • A. स्किनर
  • B. कोहलबर्ग
  • C. पियाजे
  • D. पावलव

उत्तर: C

प्रश्न 7: “एक बच्चा अतीत की समान परिस्थिति में की गई अनु क्रियाओं के आधार पर नई स्थित के प्रति अनुक्रिया करता है।” यह किससे संबंधित है?

  • A. सीखने का सादृश्यता नियम
  • B. सीखने का प्रभाव नियम
  • C. सीखने की प्रक्रिया का अभिवृत्ति नियम
  • D. सीखने का तत्परता का नियम

उत्तर: D

प्रश्न 8: निम्नलिखित में से किस अवस्था में बच्चे अपने समवयस्क समूह के सक्रिय सदस्य हो जाते हैं?

  • A. पूर्व बाल्यावस्था
  • B. किशोरावस्था
  • C. प्रौढ़ावस्था
  • D. बाल्यावस्था

उत्तर: B

प्रश्न 9: विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को शिक्षा उपलब्ध कराई जानी चाहिए –

  • A. विशेष विद्यालयों में विशेष बच्चों के लिए विकसित पद्धतियों द्वारा
  • B. विशेष विद्यालयों में शिक्षकों द्वारा
  • C. विशेष विद्यालयों में
  • D. अन्य सामान्य बच्चों के साथ

उत्तर: D

प्रश्न 10: बच्चों के बौद्धिक विकास की चार विशेषताओं स्थानों की पहचान की गई –

  • A. एरिकसन द्वारा
  • B. जीन पियाजे द्वारा
  • C. कोहलवर्ग द्वारा
  • D. स्किनर द्वारा

उत्तर: B

प्रश्न 11: मन का मानचित्र संबंधित है

  • A. साहसिक कार्यों की क्रिया योजना से
  • B. मन की क्रियाशीलता पर अनुसंधान से
  • C. बोध बढ़ाने की तकनीक से
  • D. मन का चित्र बनाने से

उत्तर: B

CTET CDP MCQ 2023

नोट– उपर्युक्त सभी CTET CDP MCQ 2023 प्रश्नों को आप ध्यान से पढ़ें और कॉमेंट करके बताइए अपने कितना प्रश्न सही किया। CDP का भाग एक देखने के लिए ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

x