CTET Hindi Pedagogy MCQ: सीटेट परीक्षा में बैठने से पहले हिन्दी के ये 12 प्रश्न देख लो, इस बार आने की प्रबल सम्भावना है

CTET Hindi Pedagogy MCQ: केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 देने जा रहे अभ्यर्थियों के लिए तैयारी करने के लिए अब कुछ दिनों का समय और बचा है। उम्मीद है आपकी तैयारी ताबड़तोड़ चल रही होगी। आज के इस पोस्ट में आपके लिए CTET HINDI PEDAGOGY MCQ QUESTIONS को लेकर आये हैं। यह प्रश्न देखने में तो बहुत आसान लगते हैं परन्तु उत्तर देने में कठिनाइयाँ होती हैं। तो यदि आपकी तैयारी चल रही है तो बताइये आपको कितने प्रश्नों के सही उत्तर पता हैं।

CTET Hindi Pedagogy MCQ 2023

20 अगस्त को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए कमर कस लीजिये। क्योंकि इस बार की परीक्षा ऑफलाइन माध्यम से होने जा रही है। और जैसा की सुप्रीम कोर्ट ने आदेश भी दे दिया है कि बीएड प्राथमिक शिक्षक के लिए मान्य नहीं है। ऐसे में सभी के जो इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं उन्हें पूरी तैयारी के साथ जाना चाहिए।

प्रश्न: ‘निष्क्रिय’ शब्द के लिए सबसे उपयुक्त विपरीतार्थक शब्द होगा

  • A. कार्यशील
  • B. सकर्मक
  • C. क्रियाहीन
  • D.सक्रिय

उत्तर: D

प्रश्न: भाषा सीखने-सिखाने की प्रक्रिया को रोचक और सोद्देश्यपूर्ण बनाने में सर्वाधिक प्रभावी है।

  • A. कहानी, कविता की पंक्तियाँ देखकर लिखना
  • B. टी.वी. धारावाहिकों के नाम लिखना
  • C. कक्षा के प्रिंट समृद्ध परिवेश का उपयोग
  • D.पाठ्य-पुस्तक के अभ्यास

उत्तर: C

प्रश्न: कक्षा सात में हिंदी भाषा के आकलन की दृष्टि सबसे कम प्रभावी है

  • A. अवलोकन
  • B. श्रुतलेख
  • C. बातचीत
  • D. प्रश्न निर्माण

उत्तर: B

प्रश्न: पठन कौशल से क्या अभिप्राय है?

  • A. पढ़कर समझना
  • B. वाक्यों को पढ़ना
  • C. लिपि चिन्हों की पहचान करना
  • D. शब्दों को पढ़ना

उत्तर: A

प्रश्न: उच्च प्राथमिक स्तर पर हिन्दी भाषा विकास के लिए कौन सी गतिविधि उपयोगी नहीं है?

  • A. मुहावरों के अर्थ लिखकर अर्थ बनाना
  • B. सूचना, विज्ञापन-लेखन सम्बन्धी कार्य करवाना
  • C. पोस्टर, शाइनबोर्ड आदि का प्रयोग करते हुए विश्लेषण करना
  • D. पढ़ी कहानियों का नाटकों में रूपान्तरण करवाना

उत्तर: C

प्रश्न: निम्‍न में से अध्‍यापन अधिगम का सबसे प्रभावशाली माध्‍यम कौन सा है

  • A. विषय वस्‍तु को यंत्रवत याद करना
  • B. संकल्‍पनाओ के बीच संबंध खोजना
  • C. बिना विश्‍लेषण के अवलोकन करना
  • D. अनुकरण या नकल और दोहराना

उत्तर: B

प्रश्न: अधिगम कठिनाई से जुझते छात्रो की जरूरतो को संबोधित करने के लिए , एक अध्‍यापक को क्‍या नही करना चाहिए

  • A. दृश्‍य श्रव्‍य सामग्रियों का इस्‍तेमाल
  • B. संरचनात्‍मक शिक्षाशास्‍त्रीय उपागमो का इस्‍तेमाल
  • C. व्‍यक्तिगत शैक्षिक योजना बनाना
  • D. शिक्षाशास्‍त्र और आकलन की जटिल संरचनाओ का प्रयोग

उत्तर: D

प्रश्न: संश्लेषण विधि में सीखाने की प्रक्रिया है- 

  • A. वर्ण, शब्द, वाक्य
  • B. वाक्य, शब्द वर्ण
  • C. शब्द, वर्ण वाक्य
  • D. शब्द, वाक्य वर्ण

उत्तर: A

प्रश्न: प्रोजेक्ट विधि में शिक्षा प्रदान की जाती है

  • A. सैद्धान्तिक शिक्षा
  • B. जीवनोपयोगी शिक्षा
  • C. बेसिक शिक्षा
  • D. नैतिक शिक्षा

उत्तर: B

प्रश्न: एक बच्‍चे की बृद्धि और विकास के अध्‍ययन की सर्वाधिक अच्‍छी विधि कौन सी है?

  • A. मनोविश्‍लेषण विधि
  • B. तुलनात्‍मक विधि
  • C. विकासीय विधि
  • D. सांख्यिकी विधि

उत्तर: C

प्रश्न: मानव जीवन की मनौभौतिक एकता कहलाती है।

  • A. मन तथा शरीर का विकास
  • B. शरीर तथा हड्डियों का विकास
  • C. शरीर तथा ह्रदय का विकास
  • D. आत्मा तथा मांसपेशियों का विकास

उत्तर: A

प्रश्न: स्‍फूर्ति अवस्‍था कहा जाता है-

  • A. शैशवावस्‍था
  • B. किशोरावस्‍था
  • C. प्रौढ़ावस्‍था
  • D. बाल्‍यावस्‍था

उत्तर: D

इसे जरूर देखें- सीटेट के लिए समावेशी शिक्षा, बाल विकास, हिन्दी आदि पेडागोजी से सम्बन्धित प्रश्नों का सँग्रह जरूर पढ़ें।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

x