E Pramaan Portal: भारत सरकार ने सभी योजनाओं की जानकारी एक ही जगह प्रदान करने के लिए लॉन्च किया पोर्टल, जनता को मिलेगी सुविधा

E Pramaan Portal: भारत सरकार ने सभी योजनाओं की जानकारी एक ही जगह प्रदान करने के लिए लॉन्च किया पोर्टल, जनता को मिलेगी सुविधा। एक ऑफिसियल नोटिस के आधार पर, E-प्रमाण पोर्टल एक ऐसी डिजिटल आईडी प्रमाणपत्र प्रणाली है जो भारत सरकार द्वारा हाल ही में शुरू की गयी है। जैसा कि आपको टाइटल पढ़कर समझ आ गया होगा कि यह पोस्ट E Pramaan Portal in Hindi के बारे में है।

E Pramaan Portal क्या है? (What is E Pramaan Portal in Hindi)

केन्द्र सरकार द्वारा जनता की पहचान को सुरक्षित बनाये रखने के लिए हाल ही में E Pramaan Portal को लॉन्च किया गया है। आपको बता दें ई-प्रमाण पोर्टल द्वारा कोई भी अपनी आईडी प्रमाणपत्र को डिजिटली बना सकता है। इसको लेकर बहुत लोगों के मन में यह प्रश्न उठता है कि इससे क्या लाभ होगा? तो इसे आगे जानेंगे।

E-प्रमाण पोर्टल के लाभ

भारत सरकार द्वारा लॉन्च किये गए पोर्टल को के लाभ की बात करें तो इसका सबसे बड़ा लाभ यही है कि यदि आप इस E Pramaan Portal का इस्तेमाल करते हैं तो आपको फिर दूसरे प्लेटफार्म का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यहीं आपको सभी जानकारी मिल जाएगी।

इस पोर्टल से समय तथा श्रम की बचत होती है जिससे बचाया हुआ वक्त आप कही और इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको अलग अलग प्लेटफार्म का इस्तेमाल करने के लिए अलग अलग आईडी पासवर्ड भी याद रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी यदि आप इसका इस्तेमाल करेंगे तो।

E-प्रमाण पोर्टल का इस्तेमाल कैसे करें

पंजीकरण की प्रक्रिया:

  • सबसे पहले, आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद, “पंजीकरण” नामक विकल्प पर क्लिक करके आवश्यक जानकारी भरें।
  • अब अपनी फोटो और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।

आईडी प्रमाणपत्र डाउनलोड:

  • जैसे ही आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जायेगा आपको आपके ईमेल आईडी पर एक आवश्यक लिंक प्राप्त होगा।
  • ईमेल पर आने वाले लिंक के माध्यम से आप अपना आईडी प्रमाणपत्र प्राप्त कर सकते हैं।

E-प्रमाण पोर्टल और उसकी विशेषताएँ

इस पोर्टल से न केवल आईडी प्रमाणपत्र बनाने में सहायता मिलती है, बल्कि यह एक सुरक्षित और एक्सेसिबल तरीके से आपकी पहचान को बनाए रखने में भी मदद करता है। इसमें आपकी व्यक्तिगत जानकारी को सुरक्षित रखने पर भी विशेष ध्यान दिया गया है।

लॉगिन करने के तरीके

यदि आप ई प्रमाण पोर्टल का इस्तेमाल करने वाले हैं तो आपको बता दें कि यहाँ आपको 4 प्रकार से लॉगिन अथवा साइन अप का विकल्प मिलता है। जिसमें OTP विधि, आईडी पासवर्ड विधि, आधार अथवा पैन कार्ड द्वारा तथा चौथा और अंतिम तरीका बायोमेट्रिक है। इन्ही तरीकों से आप यह E Pramaan Portal Access कर पाएंगे।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

x