Google Pay Closed: पेटीएम के बाद अब गूगल पे होगा बंद, कंपनी ने गूगल पे यूजर्स को तगड़ा झटका

Google Pay Closed: जैसा कि आपको पता होगा कि हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक ने भारतीय कंपनी पेटीएम के Payment Bank को बैन करने का फैसला लिया है। जिसके लिए 29 फरवरी तक का समय दिया गया था। हालांकि इस डेट को बढ़ाकर 15 मार्च कर दिया गया है। आपको बता दें भारत में फोन पे और गूगल पे के बाद पेटीएम तीसरा सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला यूपीआई प्लेटफार्म है।

किंतु अब पेटीएम के बाद Google Pay जोकि भारत, सिंगापुर तथा अमेरिका में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। अब गूगल ने इसे बंद करने का फैसला लिया है। गूगल के इस फैसले से यूजर्स को तगड़ा झटका लगा है। क्योंकि काफी अधिक मात्रा में लोग इसका इस्तेमाल करते हैं।

4 जून से बंद हो जायेगा गूगल पे

हाल ही में गूगल कंपनी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि वे अब अपने गूगल पे प्लेटफार्म को बंद करने वाले हैं। इसके लिए कंपनी ने यूजर्स को 4 जून तक का मौका दिया है। आपको बता दें कंपनी ने यह फैसला इसलिए लिया है क्योंकि वे अब इसे वॉलेट आधारित बनाना चाहते हैं।

यूजर्स के लिए कंपनी ने कहा कि सभी यूजर्स 4 जून से पहले गूगल वॉलेट पर शिफ्ट हो जाएं क्योंकि 4 जून के बाद से गूगल पे काम करना बंद कर देगा। वॉलेट पर सभी यूजर को डेबिट/ क्रेडिट कार्ड आदि जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। गूगल पे नामक प्लेटफार्म जोकि स्टैंडअलोन प्लेटफार्म है अब यह बंद होकर गूगल वॉलेट चलेगा।

कहां कहां बंद होगा गूगल पे (Google Pay Closed)

जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कि गूगल पे मुख्य रूप से तीन देशों में सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाता है। जिसमें भारत अमेरिका था सिंगापुर आते हैं। आपको बताते चलें कि 4 जून से अमेरिका में गूगल पे बंद करने का निर्णय लिया गया है।

तो यदि आप अमेरिका के अलावा कहीं भी रहते हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। यह फैसला सिर्फ अमेरिका के यूजर के लिए लिया गया है। गूगल का कहना है कि वे अमेरिका में इस सर्विस को बंद करके वॉलेट सर्विस शुरू करेंगे तथा यूजर्स को समय समय पर लेटेस्ट अपडेट देते रहेंगे।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

x