MS Dhoni: इंग्लैंड के खिलाफ शतकीय पारी खेलने के बाद Shai Hope ने महेन्द्र सिंह धोनी को किया याद कह डाली दिल छूने वाली बात

Shai Hope Praises MS Dhoni: इंग्लैंड के खिलाफ शतकीय पारी खेलने के बाद Shai Hope ने महेन्द्र सिंह धोनी को किया याद कह डाली दिल छूने वाली बात।जैसा कि आपको पता होगा कि इन दिनों इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज की वन डे सीरीज चल रही। वेस्ट इंडीज की तरफ से कप्तानी का जिम्मा विकेट कीपर बल्लेबाज शै होप को मिला है।

शै होप वन डे क्रिकेट के बहुत ही शानदार खिलाडी है। लेकिन  के एक बयान ने इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज मुकाबले में भारत की भागीदारी बढ़ा दी। आपको नहीं पता है तो बता दें की मैच के बाद शै होप ने सफलता के बारे में बात करते हुए धोनी के बारे कुछ ऐसा कहा कि भारतीय क्रिकेट फैन प्रफुल्लित तथा गर्वित महसूस कर रहे हैं।

धोनी की सलाह आयी काम

इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज वन दे सीरीज के पहले मैच में कप्तान Shai Hope ने शतक लगाते हुए कप्तानी पारी खेली और जिम्मेदारी के साथ ही अपनी टीम को जितवाने में अहम् योगदान दिया। इसके बाद पोस्ट मैच इंटरव्यू में उन्होंने अपनी अच्छी परफॉरमेंस को लेकर बताया की जिसमें उन्होंने धोनी का नाम लिया।

होप ने बताया की एक महान खिलाडी महेन्द्र सिंह धोनी की सलाह काम आयी। होप ने बताया कि धोनी ने एक बार उनसे कहा था की जितना आप सोचते हैं आपके पास उससे ज्यादा समय होता है। भारत के पूर्व कप्तान के इसी मन्त्र ने होप के अंदर मैच जीतने की क्षमता को परिपूर्ण कर दिया है।

धोनी फैंस ख़ुशी से झूम उठे

जैसा की यह विश्व विख्यात है की हमारे विश्व विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की लोकप्रियता का स्तर कितना हाई है। अतः होप के धोनी पर दिए बयान पर समस्त भारतीय प्रसन्न हो गए साथ धोनी के फैंस की तो ख़ुशी का अलग ही माहौल है। आपको बताते चलें धोनी की क्रिकेट में वापसी आईपीएल के साथ होगी।

पिछली बार की तरह इस बार भी यह अनुमान जोरों से लगाया जा रहा है कि यह आईपीएल सीजन धोनी का अंतिम सीजन होगा। किन्तु इसके बारे में न तो धोनी ने कुछ कहा है न ही कोई आधिकारिक तौर पर टीम मालिक अथवा मैनेजमेंट द्वारा कुछ बताया गया है। अब देखना होगा कि यह सीजन धोनी का आखिरी सीजन होगा या नहीं फ़िलहाल आईपीएल की बातें शुरू हो चुकी है और माहौल बन चुका है।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

x