UP Anganwadi Training 2023: यूपी में प्री प्राइमरी बच्चों को पढ़ाने के लिए कार्यकत्रियों का प्रशिक्षण कार्य हुआ शुरू

UP Anganwadi Training 2023: उत्तर प्रदेश में प्राथमिक शिक्षक भर्ती के साथ साथ प्रदेश की बेटियाँ व महिलायें आंगनवाड़ी में भर्ती का रास्ता देख।  हालाँकि इसमें भी भर्ती कब तक आएगी इसकी कोई भी आधिकारिक अधिसूचना नहीं मिली है। किन्तु इस पोस्ट में आपको प्री प्राइमरी के लिए जानकारी मिलेगी साथ आंगनवाड़ी के बारे में भी बताया जायेगा। तो यदि आपको आंगनवाड़ी के बारे जानना है तो पोस्ट को पूरा ध्यान से पढ़ें।

प्री प्राइमरी आंगनबाड़ी के लिए शुरू हुआ प्रशिक्षण (UP Anganwadi Training 2023)

उत्तर प्रदेश सरकार के तरफ से ताजा खबर यह है कि प्री प्राइमरी आंगनबाड़ी के लिए प्रशिक्षण शुरू कर दिया गया है। यानी की प्री प्राइमरी आंगनबाड़ी के लिए भी ट्रेनर्स अप्वॉइंट किए जाएंगे जिनका काम होगा प्री प्राइमरी आंगनबाड़ी के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को प्रशिक्षण देना तथा उनका आंगनबाड़ी के लिए पूर्ण तरीके से तैयार होना।

सरकार के तरफ से सभी आंगनबाड़ी में प्री प्राइमरी स्कूलों की पढ़ाई की तैयारी शुरू कर दी गई है, ज्यादा से ज्यादा लोगों को ट्रेन किया जाएगा उनको प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि वह आंगनबाड़ी के प्री प्राइमरी स्कूलों में बच्चों को अच्छे से अच्छा शिक्षण प्रदान कर सकें।

चलिए जानते है ये आंगनबाड़ी है क्या

आंगनबाड़ी शब्द का अर्थ होता है – आंगन आश्रय। जहां बच्चों और गर्भवती महिलाओं को आंगन का आश्रय दिया जाता है। आंगनबाड़ी एक ऐसा केंद्र है जो बच्चों के विकास और वृद्धि में सहायता प्रदान करने में बहुत ही अहम भूमिका निभाती है। आंगनबाड़ी में सरकार के तरफ से प्रशिक्षित शिक्षक को अप्वॉइंट किया जाता है जो कुछ महत्वपूर्ण सेवाएं भी देते है।

आंगनबाड़ी में कैसी सेवाएं दी जाती है

आंगनबाड़ी में कुछ महत्वपूर्ण सेवाएं भी दी जाती है आईए जानते हैं यह कैसी सेवाएं हैं। आंगनवाड़ी में महत्वपूर्ण सेवाएं जैसे की बच्चों को पूर्ण आहार देना, ह्रिस्ट पृष्ठ पोषण प्रदान करना, बच्चों को टीकाकरण सही समय पर दिलवाना, उनको विद्यालय के लिए तैयार करना, आदि।

आंगनबाड़ी का उद्देश्य क्या होता है

1. जो बच्चे 6 वर्ष से कम आयु के हैं उनको आहार तथा पोषण प्रदान करना।

2. जो छोटे उम्र के बच्चे है खास कर 6 वर्ष से कम आयु के बच्चे उन्हे सही समय पर टीकाकरण करवाना।

3. आंगनबाड़ी छोटे बच्चों के साथ साथ यह गर्भवती महिलाओं की भी पूरी तरह से देखभाल करता है।

4. छोटे बच्चों के साथ साथ यह गर्भवती महिलाओं की भी स्वास्थ्य और चिकित्सा जांच करवाता है।

5. आंगनबाड़ी में छोटे बच्चों के साथ गर्भवती महिलाओं का भी पूरी तरह से देखभाल और ध्यान रखा जाता है।

6. आंगनबाड़ी में प्रशिक्षित शिक्षकों को ही अप्वॉइंट किया जाता है जो उपर्युक्त बातों का खास ख्याल रखे।

आंगनबाड़ी में कितने दिन का प्रशिक्षण होता है

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पांच दिवसीय का प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। जहां उनको उनके काम के बारे में और कैसे बच्चों को सिखाना है, पढ़ाना है तथा उनका ध्यान रखना है यह बताया जाता है। ऐसी ही महत्त्वपूर्ण जानकारी के लिए हमारे WhatsApp Channel को जरूर ज्वाइन करें। जहाँ आपको लेटेस्ट इनफार्मेशन प्रदान की जाती है।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

x