UP LEKHPAL BHARTI 2023: यूपी लेखपाल की नयी भर्ती के लिए जारी हुए कार्यक्रमों में योग्यता को लेकर हुआ बड़ा बदलाव, देखें रिपोर्ट

UP LEKHPAL BHARTI 2023: यूपी लेखपाल की नयी भर्ती के लिए जारी हुए कार्यक्रमों में योग्यता को लेकर हुआ बड़ा बदलाव। उत्तर प्रदेश में आगामी लेखपाल भर्ती जोकि कई हज़ार पदों पर देखने को मिलने वाली है। इसके लिए सूत्रों द्वारा कुछ सूचना सुनने को मिल रही है। जिसमे यह बताया जा रहा है कि इस लेखपाल भर्ती की देरी का क्या कारण है। तथा यह भर्ती कब तक देखने को मिल सकती है तथा इसकी योग्यता में क्या बदलाव किया जा सकता है।

यूपी लेखपाल भर्ती अपडेट 2023

प्रदेश में लेखपाल के हज़ारों पदों पर आयी पिछली भर्ती के लिए फ़िलहाल प्रक्रिया जारी है जोकि आगामी नयी भर्ती का सबसे सबसे बड़ा कारण है। क्योंकि जब तक आयोग पुरानी भर्ती को पूरी नहीं कर लेता नयी भर्ती के लिए आवेदन शुरू कर पाना बेहद मुश्किल है। अतः हम इस भर्ती को पुरानी भर्ती प्रक्रिया के संपन्न होने के बाद देख सकते हैं।

लेखपाल के पदों पर जो भर्ती आने वाली है उसके कुल पदों की बात करें तो यह भर्ती 4500 पदों पर देखने को मिल सकती है। किन्तु जबतक भर्ती के लिए आयोग द्वारा आधिकारिक अधिसूचना नहीं जारी की जाती है तब तक एक्सपर्ट द्वारा अनुमानित आँकड़े यही हो सकते हैं। हालाँकि आयोग द्वारा कहा भी जा चुका है कि आगामी भर्ती 4500 के लगभग पदों पर होगी।

यूपी लेखपाल की योग्यता तथा परीक्षा पैटर्न में बदलाव

Unofficial Report के मुताबिक यह भी पता चला है कि प्रदेश में जो 4500 पदों पर भर्ती होने वाली है उसमे कुछ बड़े बदलाव किये जायेंगे। इन बदलाव में परीक्षा पैटर्न तथा योग्यता में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। लेकिन इसकी पूरी जानकारी के लिए आपको आधिकारिक सूचना आने तक का इंतजार करना पड़ेगा।

आयोग द्वारा यह भर्ती जारी करने के लिए पूरी तैयारियां कर ली गयी हैं। पुराणी भर्तियां सम्पन्न होने तथा आयोग के हिसाब से सही समय को देखते हुए यह भर्ती जारी कर दी जाएगी। इस भर्ती से पहले PET परीक्षा में क्वालीफाई करना सभी अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य होगा क्योंकि One Exam के लिए UPSSSC ने PET को अनिवार्य कर दिया है।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

x