BPSC Teacher Joining Letter: बिहार नियुक्ति पत्र वितरण पर लगी रोक, बिहार शिक्षक भर्ती में सिर्फ 25000 शिक्षकों को मुख्यमंत्री नितीश कुमार देंगे नियुक्ति पत्र

BPSC Teacher Joining Letter: बिहार शिक्षक भर्ती में चयनित 25000 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री नितीश कुमार देंगे नियुक्ति पत्र। बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा के परिणाम घोषित किये जाने के बाद अभ्यर्थियों की काउंसलिंग भी करवा ली गयी है। अब चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिलना शेष रह गया है।

आपको बता दें बिहार शिक्षक भर्ती में 1.70 लाख खाली पद थे जिसमें 80000 के आस पास प्राथमिक शिक्षक भर्ती के लिए खाली पद निकाले गए थे। काउंसलिंग प्रक्रिया के बाद अब बिहार इन शिक्षकों को नियक्ति पत्र दिया जाना शेष है। यह कार्य भी ताजा अपडेट के मुताबिक 2 नवंबर को संपन्न किया जायेगा।

मुख्यमंत्री नितीश कुमार बाँटेंगे नियुक्ति पत्र (BPSC Teacher Joining Letter)

जैसा की सूचना मिली है कि 2 नवंबर को वितरित किये जाने वाले शिक्षकों के नियुक्ति पत्रों का वितरण बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार जी द्वारा किया जायेगा। हालाँकि मुख्यमंत्री द्वारा सिर्फ 25000 अभ्यर्थियों को ही नियुक्ति पत्र प्रदान किया जायेगा। किन्तु सवाल उठता है कि अन्य बचे हुए लोगों को नियुक्ति पत्रों का वितरण कब किया जायेगा।

तो आपको बता दें कि अन्य अभ्यर्थियों को नियुक्ति जिला मुख्यालय में प्रदान किया जायेगा। मुख्यमंत्री तथा जिला मुख्यालय में प्रदान किये जाने वाले कुल 1.20 लाख नियुक्ति पत्र होंगे। सीएम द्वारा गाँधी मैदान में दोपहर 12 बजे से नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम शुरू किया जायेगा। जिसके लिए पुख्ता सुरक्षा के इंजाम किये जायेंगे।

BEd Teachers 2023: सुप्रीम कोर्ट ने बीएड अभ्यर्थियों पर लगा दिया प्रतिबन्ध, 2023 के बाद कहीं भी नहीं पढ़ा सकते बीएड डिग्रीधारी

नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में होगी कड़ी सुरक्षा

जिला प्रशासन अधिकारियों द्वारा बताया गया है कि इस कार्यक्रम में अभ्यर्थियों को बैठने के लिए मैदान में बैरीकेटिंग की गयी है तथा समारोह स्थल के अंदर तथा बाहर 80 मजिस्ट्रेट सहित 600 पुलिस तैनात रहेगी। आपको बता दें चयनित शिक्षकों को इस प्रोग्राम में तभी प्रवेश मिलेगा जब वे प्रोविजनल नियुक्ति पत्र दिखाएंगे।

कार्यक्रम को 12 बजे से गांधी मैदान के पश्चिमी भाग पर शुरू किया जायेगा। इसकी मॉनीटरिंग के लिए CCTV कैमरे की भी व्यवस्था की जाएगी। इस समारोह में शामिल होने वालों के लिए जरूरी सूचना जारी हुई है जोकि यह कि यहाँ पर किसी को वीडियो व फोटो लेने की परमिशन नहीं दी गयी है। इसके साथ ही अंदर ही खाने पीने की भी व्यवस्था की जाएगी।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

x