CTET Admit Card 2023: सीबीएसई ने जारी किया सीटेट का एडमिट कार्ड, रात 12 बजे से कर सकते हैं डाउनलोड ctet.nic.in

CTET Admit Card 2023: केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 के एडमिट कार्ड को लेकर नयी अपडेट आ चुकी है। जैसा कि आपको पता होगा कि पिछले 10 दिनों में कई ऐसी ख़बरें सुनने को मिली जिसमे कुछ ने ख़ुशी दी तथा कुछ ख़बरों ने विद्यार्थियों को झकझोर कर रख दिया। परन्तु आज यह लेख सीटेट एडमिट कार्ड जारी होने को लेकर है।

Updated on 17/08/2023: अभी अभी सीटीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड को लेकर ताजा अपडेट आया है। आज रात अर्थात 18 August 2023 को 12 AM पर एडमिट कार्ड वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। नीचे आपको एडमिट कार्ड प्राप्त करने का डायरेक्ट लिंक प्रदान कर दिया गया है।

दरअसल केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कुछ दिनों केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 के लिए प्री एडमिट कार्ड जारी किया था। जिसमे अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्रों के शहरों की जानकारी दी गयी थी। उसी एडमिट कार्ड में बताया गया था कि बोर्ड 18 अगस्त से पहले ओरिजिनल एडमिट कार्ड जारी करेगा। लेकिन एडमिट कार्ड को लेकर कुछ अलग अलग ख़बरें सुनने को मिल रही हैं।

16 अगस्त को जारी होंगे सीटेट के एडमिट कार्ड (CTET Admit Card 2023)

सीटेट 2023 के प्रथम चरण की परीक्षा 20 अगस्त को अपने पूर्व निर्धारित समयानुसार आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए अभी तक एडमिट कार्ड जारी नहीं किया गया है। लेकिन कुछ दिनों से यह ख़बरें फ़ैल रही हैं कि 15 या 16 अगस्त को सीबीएसई द्वारा सीटेट परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया जायेगा। इस बात में कितनी सच्चाई है इसकी परख आप खुद कर सकते हैं। क्योंकि सीबीएसई ने प्री एडमिट कार्ड में ही बता दिया था कि 18 अगस्त तक एडमिट कार्ड जारी हो जायेंगे।

अब आज के लिए एडमिट कार्ड जारी करने के सम्बन्ध में कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पायी है। परन्तु जैसा कि ऊपर हमने बताया कि 18 से पहले जारी होने की बात की गयी है इससे यह पता चलता है कि 16 को एडमिट कार्ड जारी हो सकते हैं। लेकिन इसकी कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की जाती है। लेकिन परीक्षा में भी अब कुछ ही दिनों का समय शेष है ऐसे में बोर्ड जल्द से जल्द एडमिट कार्ड जारी करने की कोशिश करेगा। जिसमे बीएड प्राथमिक का प्रवेश पत्र निरस्त हो जाने की सम्भावना है।

CTET Admit Card 2023 Download Kaise Kare

यदि अपने सीटेट परीक्षा 2023 के लिए आवेदन किया है तो आपके लिए यह जानना बहुत जरूरी है। तो यदि आप सीटेट का एडमिट कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं। तो आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाना होगा। एडमिट कार्ड जारी होते ही आपको वहाँ पर माँगी गयी आवश्यक जानकारी भरकर एडमिट कार्ड प्राप्त हो जायेगा।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

x