CTET EVS Quiz 2023: सीटेट पर्यावरण के 20 प्रश्न जो करा सकते हैं नैय्या पार, 15 प्रश्नों का सही उत्तर देकर बताइये तो जाने

CTET EVS Quiz 2023: सीटेट पर्यावरण के 20 प्रश्न जो करा सकते हैं नैय्या पार। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 के जनवरी 2024 में होने वाली है। जिसके लिए सभी भावी शिक्षक बनने के लिए अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं। अतः आपकी तैयारियों को देखते हुए हमने आपके लिए सीटेट के लिए 20 प्रश्नों को चुना है जिसकी पूछे जाने की उम्मीद अधिक है। तो यदि आप यह टेस्ट देना चाहते हैं तो इस पोस्ट में आपको एक Geography GK Quiz जिनमे 5 प्रश्न होंगे उसको हल कीजिए। और 15 प्रश्नों को उत्तर सहित आगे बताया गया है उसको देखकर बताइये आपको कितने उत्तर पता थे।

CTET EVS Quiz 2023 Important Questions

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 के दूसरे चरण की परीक्षा होने वाली है। जिसके लिए सभी अभ्यर्थी अपनी अपनी तैयारी करने में लग गए होंगे। इसी तैयारियों में मजबूती देने के लिए इस 20 प्रश्नों की श्रृंखला को तैयार किया गया है। सबसे पहले आपको Quiz Solve करनी है उसके बाद नीचे के प्रश्नों का उत्तर देना है। आपसे अनुरोध है टेस्ट के बाद कॉमेंट यह जरूर बताये कि आपने कितने प्रश्न सही किये।

इसे भी पढ़ें-

CTET EVS 15 Important Questions and Answers

प्रश्न 1: नीम्बू साधारण पानी में डूब जाता है लेकिन नमकीन पानी में तैरता रहता है। क्यों

उत्तर: क्योंकि नमकीन पानी का घनत्व साधारण पानी के घनत्व से अधिक होता है।

प्रश्न 2: एक किसान दानों को भूसे से अलग करना चाहता है, इस प्रक्रिया को क्या कहते हैं?

उत्तर: थ्रेशिंग द्वारा दानों को भूसे से अलग किया जाता है।

प्रश्न 3: निम्नलिखित में से भोजन बनाने का कौन सा तरीका अच्छा है?

  • A. सब्जियों को काटना और तब चलते पानी में धोना
  • B. सब्जियों को काटने से पहले उन्हें धुप में रखना
  • C. सब्जियों को अच्छी तरह से धोना इसके बाद काटना
  • D. इनमे से कोई नहीं

उत्तर: C

प्रश्न 4: डिस्लेक्सिया मुख्यतः किस विकलांगता समस्या को दर्शाता है?

उत्तर: पढ़ने में कठिनाई

प्रश्न 5: प्राथमिक स्तर पर बच्चे का आँकलन करने का सबसे अच्छा तरीका क्या हो सकता है?

  • आवधिक परीक्षाएँ
  • गृह कार्य
  • पोर्टफोलियो
  • योगात्मक कार्य

उत्तर: पोर्टफोलियो

प्रश्न 6: ____के अलावा निम्नलिखित पर्यावरण अध्ययन पढ़ाने की विधियाँ हैं।

  • व्याख्यानों द्वारा स्पष्ट करना
  • सहयोगात्मक अधिगम
  • समस्या
  • निर्देशित खोज

उत्तर: व्याख्यानों द्वारा स्पष्ट करना

प्रश्न 7: अलबरूनी किस देश से आया था?

उत्तर: उज़्बेकिस्तान

प्रश्न 8: एक ही तरह की फसल बार बार उगाने तथा बहुत से रासायनों का उपयोग करने से मृदा पर क्या असर होता है?

उत्तर: ऐसा करने से मृदा की उर्वरकता ख़त्म हो जाती है और भूमि बंजर हो जाती है।

प्रश्न 9: मधुबनी चित्रों को बनाने के लिए चित्रकारों द्वारा किस प्रकार के रंगों का इस्तेमाल किया जाता है?

उत्तर: पीसे हुए चावल के रंगीन घोल

प्रश्न 10: रात को जागने वाले जानवर हर वस्तु को किस रंग में देख सकते हैं?

उत्तर: केवल काला और सफ़ेद

प्रश्न 11: पंखुड़ियों के अंदर फूल के बीच कुछ पतली पाउडर जैसी रचनाएँ दिखाई देती हैं, उन्हें क्या कहते हैं?

उत्तर: पराग

प्रश्न 12: पक्षी अपनी गर्दन बहुत अधिक हिलाते हैं, इसका क्या कारण है?

उत्तर: पक्षियों के आँखों की पुतली घूम नहीं सकती इसलिए वे अपनी गर्दन हिलाकर चीज़ों को देखते हैं।

प्रश्न 13: वह कौन सा पक्षी है जो पेड़ की सबसे ऊँची डाल पर अपना घोंसला बनाता है?

उत्तर: कौआ

प्रश्न 14: ‘राजस्थानी ओक’ एक पेड़ का नाम है। बताइये यह पेड़ कहाँ पाया जाता है?

  • A. ऑस्ट्रेलिया
  • B. राजस्थान
  • C. आबू धाबी
  • D. जर्मनी

प्रश्न 15: ऐसे कौन से पक्षी हैं जो हमारी तुलना में 4 गुना अधिक दूर देख सकते हैं?

  • A. कौआ, चील, बुलबुल
  • B. बाज, कबूतर, तोता
  • C. चील, बाज, गिद्ध
  • D. फाख्ता, कौआ, मोर

नोट- प्रश्न संख्या 14 तथा 15 का जवाब आपको कमेंट करके बताना है। उपर्युक्त बताये गए प्रश्नों में कोई समस्या है तो वह भी बताएं हम आपकी समस्या का समाधान करने की पूरी कोशिश करेंगे। उम्मीद है यह CTET EVS Quiz 2023 आपके लिए हेल्पफुल रहा होगा।

5 thoughts on “CTET EVS Quiz 2023: सीटेट पर्यावरण के 20 प्रश्न जो करा सकते हैं नैय्या पार, 15 प्रश्नों का सही उत्तर देकर बताइये तो जाने”

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

x