CTET CDP MCQ 2023: इस बार सीटेट में आ सकते हैं बाल विकास के यह प्रश्न, कई बार पूछे जा चुके हैं

CTET CDP MCQ 2023: केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 को जनवरी 2024 को होना सुनियोजित है। ऐसे में आप सभी के लिए अपनी तैयारी करने के लिए अब कुछ ही दिनों का वक्त बचा हुआ है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सीटेट 2023 अगस्त के लिए बोर्ड ने समस्त प्रक्रिया पूर्ण कर दिया है।

अब बात करते हैं सीटेट में पूछे जाने वाले प्रश्नों की। तो जैसा कि आपको पता होगा कि हमने इससे पहले 2 भागों में सीटेट परीक्षा के CDP को कवर किया है। और यह CTET CDP MCQ 2023 का भाग 3 है। इसमें हमने आपके लिए कुछ 12 प्रश्नों को शॉर्टलिस्ट किया है जो आपको इस बार की परीक्षा में अच्छे अंक लाने में सहायक हो सकते हैं।

CTET CDP MCQ 2023 Part 3

पिछले दोनों भागों का लिंक आपको आगे मिल जायेगा आपको पहले पिछले दोनों भाग को पढ़ना चाहिए। उसके बाद इस तीसरे भाग को पढ़ना चाहिए। ताकि आपकी तैयारी एक सही दिशा में हो सके। तो चलिए बिना समय गवाएं शुरू करते हैं आज का सेशन।

इसे भी देखें-

  1. CTET CDP MCQ 2023 Part 1
  2. CTET CDP MCQ 2023 Part 2

प्रश्न 1: बालक के विकास की प्रक्रिया तथा विकास कब शुरू होता है?

  • A. जन्म से पूर्व
  • B. 5 वर्ष बाद
  • C. 10 वर्ष बाद
  • D. 2 वर्ष बाद

उत्तर: A

प्रश्न 2: शारीरिक वृद्धि और विकास को कहते हैं?

  • A. तत्परता
  • B. गतिशीलता
  • C. अभिवृद्धि
  • D. आनुवंशिकता

उत्तर: C

प्रश्न 3: मानव कोशिका में गुणसूत्र पाए जाते हैं?

  • A. 23
  • B. 46
  • C. 55
  • D. 45

उत्तर: B

प्रश्न 4: वृद्धि एवं विकास हैं-

  • A. एक दूसरे के पूरक
  • B. एक दूसरे के विरोधी
  • C. एक दूसरे के समान
  • D. इनमें से कोई नहीं

उत्तर: A

प्रश्न 5: प्रारम्भिक वर्षों में वृद्धि तथा विकास की प्रक्रिया रहती है?

  • A. मंद गति
  • B. धीमी गति
  • C. औसत गति
  • D. अत्यन्त तीव्रगति

उत्तर: D

प्रश्न 6: विकास के लिए आवश्यक है?

  • A. अधिगम
  • B. वातावरण
  • C. जन्मजात
  • D. a व b दोनों

उतर: D

प्रश्न 7: विकास के कितने पक्ष हैं?

उत्तर: विकास के 5 पक्ष हैं।

प्रश्न 8: शारीरिक विकास का एक प्रमुख नियम कौन सा है?

  • A. अनियमित विकास का नियम
  • B. कल्पना और संवेगात्मक विकास से सम्बन्ध का नियम
  • C. मानसिक विकास से भिन्नता का विकास
  • D. द्रुतगामी विकास का नियम

उतर: D

प्रश्न 9: अभिवृद्धि है?

  • A. एकाकी प्रक्रिया
  • B. बहुमुखी प्रक्रिया
  • C. दोनों
  • D. इनमे से कोई नहीं

उत्तर: A

प्रश्न 10: विकास है?

  • A. बहुमुखी प्रक्रिया
  • B. एकाकी प्रकिया
  • C. दोनों
  • D. इनमे स कोई नहीं

उत्तर: A

प्रश्न 11: बालक पहले किन माँसपेशियों पर नियंत्रण करना प्रारम्भ करता है?

  • A. अँगुलियों
  • B. हाथ
  • C. पैर
  • D. a तथा b दोनों

उत्तर D

प्रश्न 12: संज्ञानात्मक विकास के सिद्धांत के प्रवर्तक कौन थे?

  • A. पियाजे
  • B. रॉस
  • C. स्किनर
  • D. थोर्नडाईक

उत्तर: पियाजे

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

x