Super TET UP Govt Meeting: मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों के साथ की बैठक, शिक्षक भर्ती के लिए दिए सख्त आदेश

Super TET UP Govt Meeting: मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों के साथ की बैठक, शिक्षक भर्ती के लिए दिए सख्त आदेश। उत्तर प्रदेश में पिछले 5 साल से शिक्षक विभाग की प्राथमिक शिक्षक भर्ती नहीं देखने को मिली है। जिसके लिए लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार बढ़ता जा रहा है।

यही देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने 25 सितम्बर को एक बैठक बुलाई जिसमें मुख्यमत्री के साथ साथ सम्बंधित विभाग के कई आला अधिकारी मौजूद थे। इस बैठक में शिक्षक भर्ती पर तथा अन्य शिक्षा विभाग के लिए क्या क्या चर्चाये हुई हैं इसकी जानकारी प्राप्त करेंगे। तो चलिए शुरू करते हैं।

बेसिक शिक्षक अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री ने की बैठक (Super TET UP Govt Meeting)

Super TET UP Govt Meeting. 25 सितम्बर दिन सोमवार को एक बैठक हुई जिसमें बेसिक शिक्षा विभाग के आला अफसर भी शामिल थे। क्योंकि इसमें मुख्य रूप से सुपर टेट प्राथमिक शिक्षक भर्ती पर चर्चा होने वाली थी। लेकिन आपको बता दें सरकार ने पहले ही बता दिया था कि जब तक उत्तर प्रदेश में नया शिक्षा चयन आयोग नहीं गठित हो जायेगा कोई भी शिक्षक शिक्षक नहीं आएगी।

हालाँकि मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ के बैठक करने तक भी नया चयन आयोग पूर्ण रूप से गठित नहीं हुआ था। इस बैठक में इसपर भी चर्चा जरूर हुई होगी। इस बैठक में विभाग के प्रमुख सचिव तथा अपर सचिव को भी योगी आदित्यनाथ ने आदेश किया कि जितने भी विभागों में खाली पद हैं उन्हें जल्द से जल्द भरा जाये। तो वहीँ करीब 90000+ शिक्षक भर्ती पर आवेदन की उम्मीद है।

लोक सभा चुनाव से पहले भर्ती मुश्किल

यदि सुपर टेट शिक्षक भर्ती की बाते करें तो मुख्यमंत्री का मानना है कि चुनाव से पहले प्रदेश में एक बड़ी शिक्षक भर्ती देखने को मिले। ताकि सालों से इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को भविष्य में टीचर बनने का सपना पूरा करने में मनोबल बढ़े। हालाँकि चुनाव से पहले शिक्षक भर्ती संपन्न कर पाना मुश्किल लग रहा है क्योंकि अभी आयोग का गठन नहीं हुआ है।

CTET Result Breaking News: सीटेट में फेल हुए 19 लाख अभ्यर्थियों के लिए आयी बड़ी अपडेट, सीबीएसई बोर्ड करेगा पुनः मूल्यांकन

और यह भी बात सबसे महत्त्वपूर्ण है कि यूपीटेट एग्जाम कब होगा। क्योंकि शिक्षक भर्ती आने से पहले उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 भी होना है। वैसे देखा जाये तो यह परीक्षा भी आयोग बनने के बाद ही होने की उम्मीद है किन्तु परीक्षा नियामक प्राधिकारी द्वारा भी इसे संपन्न कराया जा सकता है। हाँ इतना जरूर हो सकता है कि चुनाव से पहले शिक्षक भर्ती की आवेदन प्रक्रिया संपन्न करा ली जाये।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

x