UPPSC RO ARO RECRUITMENT 2023: समीक्षा अधिकारी के पदों पर आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन, पदों की संख्या में की जाएगी वृद्धि

UPPSC RO ARO RECRUITMENT 2023: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा समीक्षा अधिकारी तथा सहायक समीक्षा अधिकारी के लिए आगामी भर्ती का संक्षिप्त सूचना जारी की गई है। जिसमे समीक्षा अधिकारी तथा अपर निजी सचिव के लिए भर्ती प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। आयोग ने नोटिस में बताया है कि इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की संभावित तिथि क्या हो सकती है। जिसकी जानकारी इसी पोस्ट में आगे दी गई है।

UPPSC RO ARO RECRUITMENT 2023 NOTIFICATION IN HINDI

समीक्षा अधिकारी के लिए आयोग ने 181 पदों पर भर्ती की जानकारी दी है। हालांकि इतने कम पदों को देखकर अभ्यर्थी परेशान हो सकते हैं लेकिन आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि इन पदों को बढ़ने की पूर्ण संभावना है। अतः आपके लिए एक महत्त्वपूर्ण और आवश्यक भर्ती देखने को मिलने वाली है।

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की बात करें तो अधिसूचना के अनुसार अक्टूबर के पहले सप्ताह में समीक्षा अधिकारी के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा सकते हैं। हालांकि आयोग ने यह संभावित तिथि बताई है। भविष्य में इस तिथियों में फेर बदल भी किया जा सकता है।

AGE LIMIT FOR RO ARO VACANCY 2023 IN HINDI

  • न्यूनतम उम्र सीमा: 21 वर्ष
  • अधिकतम उम्र सीमा: 40 वर्ष
  • श्रेणीवार निर्धारित नियमों के अनुसार उम्र सीमा में छूट का प्रावधान होगा।

UPPSC RO ARO RECRUITMENT APPLICATION FEES

  • Gen/ OBC/ EWS: Rs. 125/-
  • SC/ ST: Rs. 65/-
  • PH: 25/-

UPPSC RO ARO RECRUITMENT Eligibility Criteria

  • किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
  • अभ्यर्थी के पास कंप्यूटर डिग्री में O Level का Certificate होना चाहिए।

RO ARO Recruitment 2023 के लिए आवेदन कैसे करें

UPPSC RO ARO RECRUITMENT 2023: जैसा कि आपको ऊपर बताया गया है कि इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया अक्टूबर माह के प्रथम सप्ताह में शुरू की जाएगी ऐसा आधिकारिक सूचना में बताया गया है।

इसमें आवेदन करने के लिए आपको इसकी विस्तृत अधिसूचना जारी होने तक का इंतजार करना होगा। UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जैसे ही कोई अपडेट मिलता है आपको सूचित कर दिया जाएगा।

UPPSC RO ARO के लिए OTR करना जरूरी

समीक्षा अधिकारी की आगामी भर्ती का नोटिस जारी करते हुए आयोग ने कहा है कि अभ्यर्थियों के लिए OTR Full Form One Time Registration करना अनिवार्य है। क्योंकि बाद में आवेदन के समय एक साथ सभी अभ्यार्थी वेबसाइट पर आते हैं तो सर्वर डाउन हो जाता है। अतः इस समस्या को खत्म करने के लिए OTR करना आवश्यक है। इसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

x