CTET 2023 National Education Policy: सीटेट में आने वाले राष्ट्रीय शिक्षा नीति के ऐसे प्रश्न दिला सकते हैं अच्छे अंक

CTET 2023 National Education Policy: सीटेट में आने वाले राष्ट्रीय शिक्षा नीति के ऐसे प्रश्न दिला सकते हैं अच्छे अंक। देश में अथवा प्रदेश में प्राथमिक शिक्षक बनने के लिए पहला कदम शिक्षक पात्रता परीक्षा है जोकि अगले महीने की 20 तारीख को सुनियोजित की गयी। है ऐसे में आपको अपने सीटेट की तैयारी भी तेज कर देनी चाहिए।

क्योंकि अब आपके पास बहुत कम समय बचा है। आपकी तैयारी के साथ साथ मैं आपके लिए कुछ कुछ प्रश्नों को खोजकर लाता रहता हूँ जिनके एग्जाम में पूछे जाने की अधिक संभावनाएं हो सकती हैं। इस पोस्ट में भी हमने आपके लिए कुछ 10+ प्रश्नो को तैयार किया है जो आपकी तैयारी में अच्छी भूमिका निभा सकते हैं।

CTET 2023 National Education Policy 2020 से सम्बन्धित  पूछे जाने योग्य प्रश्न

मित्रों आज यहाँ आपके लिए CTET 2023 National Education Policy 2020 से सम्बंधित प्रश्नोत्तर साझा किये गए हैं। केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में NEP 2020 से पूछे जाने वाले प्रश्नों में से कुछ महत्त्वपूर्ण प्रश्न हम लेकर आये हैं जो आपके अंकों में वृद्धि कर सकते हैं।

प्रश्न 1: NEP 2020 के अनुसार, वर्तमान 10 + 2 शैक्षिक मॉडल को एक नए शैक्षिक पाठ्यक्रम प्रणाली के आधार पर विभाजित करने की बात कही गई है. वह नई शैक्षिक पाठ्यक्रम प्रणाली क्या है?

  • A. 3+4+4+5
  • B. 5+3+3+4
  • C. 4+3+3+5
  • D. 5+4+3+3

उत्तर: B

प्रश्न 2: NEP 2020 में MHRD द्वारा …….. की स्थापना की मांग की गई है?

  • A. बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान पर एक राष्ट्रीय मिशन
  • B. उच्च शिक्षा आयोग
  • C. नेशनल रिसर्च फाउंडेशन
  • D. उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर: C

प्रश्न 3: किस वर्ष तक, अध्यापन के लिए न्यूनतम डिग्री योग्यता 4-वर्षीय एकीकृत बी.एड. डिग्री का होना अनिवार्य किया जाएगा?

  • A. 2021
  • B. 2025
  • C. 2028
  • D. 2030

उत्तर: D

प्रश्न 4: नई शिक्षा नीति 2020 के मसौदा समिति के अध्यक्ष कौन हैं?

उत्तर: डॉ कृष्णास्वामी कस्तूरीरंगन

इसे भी पढ़ें- सीटेट में आने वाले वाइगोत्सकी और पियाजे के सिद्धान्त से सम्बन्धित महत्त्वपूर्ण प्रश्न।

प्रश्न 5: भारत में सबसे पहले राष्ट्रीय शिक्षा निति कब तथा किसके द्वारा लागू की गयी थी?

उत्तर: भारत में पहली नेशनल एजुकेशन पॉलिसी सन 1968 में पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गाँधी जी द्वारा लागू की गयी थी।

प्रश्न 6: NEP 2020 के अनुसार, वोकेशनल कोर्स किस कक्षा में शुरू हो जाता है?

उत्तर: कक्षा 6 से

प्रश्न 7: NEP 2020 के अनुसार, किस वर्ष तक नेशनल मिशन के माध्यम से फाउंडेशन लर्निंग एंड न्यूमैरिक्स स्किल्स को बनाए रखने का लक्ष्य रखा गया है?

उत्तर: वर्ष 2025 तक

प्रश्न 8: नई शिक्षा नीति 2020 के अनुसार कौन सी कक्षा तक की शिक्षा को मातृभाषा, स्थानीय भाषा या क्षेत्रीय भाषा में कराया जाएगा?

उत्तर: कक्षा 5

इसे भी पढ़ें: यूपीटेट 2023 के आवेदन में हो रही देरी का पर्दाफाश, आज बैठक में लिया जायेगा फैसला।

प्रश्न 9: नई शिक्षा नीति 2020 में कौन सी भाषा को कक्षा 5 तक खत्म कर दिया गया है?

उत्तर: अंग्रेजी

प्रश्न 10: राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार, उच्च शिक्षण संस्थानों में ‘सकल नामांकन अनुपात’ (Gross Enrolment Ratio) को कितना प्रतिशत बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है?

उत्तर: 50%

प्रश्न 11: मई 2016 में किसकी अध्यक्षता में ‘नई शिक्षा नीति के विकास के लिए समिति’ ने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की थी?

उत्तर: स्वर्गीय श्री टी.एस.आर. सुब्रमण्यन

प्रश्न 12: NEP 2020 के प्रौद्योगिकी के उपयोग पर विचारों के मुक्त आदान-प्रदान को एक मंच प्रदान करके प्रदान करने के लिए किस की स्थापना की जाएगी?

उत्तर: National education Technology forum

इसे भी पढ़ें- सुपर टेट शिक्षक भर्ती पर यूपी सरकार के रवैये से छात्र हुए परेशान, उठा सकते हैं नया कदम।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

x